फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: एटीएम में बुजुर्ग को गोली मारने के मामले में संदिग्धों को पकड़ा

विज्ञापन
crime news
पीड़ित बुजुर्ग ने कहा - आरोपियों ने 50 हजार रुपये निकालने का दबाव बनाया था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक पर जम्मू-कश्मीर बैंक के एटीएम में बुजुर्ग को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस संदिग्धों तक पहुंची है।
जीएमसी जम्मू में भर्ती पीड़ित बुजुर्ग बिशन दास ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे के करीब वह एटीएम में पैसे निकालने पहुंचे थे। अभी कैश निकाल ही रहा था कि एक नकाबपोश एटीएम में घुसा और पिस्तौल तानकर 50 हजार रुपये निकाले का दबाव बनाया। बुजुर्ग ने कहा कि खाते में पांच हजार तक ही होंगे। नकाबपोश ने एटीएम कार्ड का पिन भी मांग। एटीएम के अंदर नकाबपोश के साथ हाथापाई हुई। बुजुर्ग ने बताया कि व्यस्त चौक पर सीसीटीवी वाले एटीएम में इस तरह कोई कैसे कर सकता है। हाथापाई के बीच नकाबपोश ने छाती पर पिस्तौल तानी तो मैंने उसका हाथ झटक लिया। अफरातफरी में उसने गोली चला दी जो मेरी दाईं टांग पर लगी। इस बीच नकाबपोश बाहर खड़ी बाइक से फरार हो गया। बिशन ने बताया कि गोली लगने के बाद अपनी स्कूटी से बाड़ी ब्राह्मणा पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। टांग से काफी खून निकल रहा था। इसके बाद मुझे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

---
नानक नगर में वर्ष 2021 में चाकू घोंपकर
कर दी थी एटीएम गार्ड की हत्या
वर्ष 2021 में शहर के नानक नगर में एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। गार्ड राजू शर्मा न्यू प्लाॅट का रहने वाला था। रात करीब दस बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया था। बता दें कि शहर के एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती नहीं रहती है। एटीएम में पैनिक बटन लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed