फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: पुंछ में मिनी सचिवालय की फोटो खींच भागा संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा

विज्ञापन
crime news
-मिनी सचिवालय के पास पुलिस व एसओजी ने चलाया तलाशी अभियान, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पुंछ नगर में वीरवार देर रात मिनी सचिवालय की फोटो खींचकर संदिग्ध भाग गया। सुरक्षाबलों ने इलाका घेर लिया है। संदिग्ध की तलाश में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
मोहल्ला आलापीर के पास मिनी सचिवालय की इमारत में सीआरपीएफ का शिविर है। वीरवार देर रात संदिग्ध को मोबाइल से फोटो खींचते देखा गया। सीआरपीएफ जवानों के रोकने पर संदिग्ध भाग गया। सूत्रों के अनुसार, मिनी सचिवालय से कुछ दूरी पर सेना के शिविर, सैन्य हवाई पट्टी और एसएसपी कार्यालय है। इसके चलते पुलिस और एसओजी ने शुक्रवार सुबह एक बजे से ही संदिग्ध की तलाश में एएसपी मोहन शर्मा और डीएसपी ऑप्रेशन सुरेन्द्र सिंह की अगुवाई में तलाशी अभियान चलाया। कई घरों में पूछताछ की। लोगों के पहचान पत्र जांचे गए। सीसीटीवी खंगाले गए। इनमें कुछ स्थानों पर संदिग्ध को देखा गया। इसकी तलाश में सुरक्षाबलों ने दिन भर तलाश अभियान चलाया। मामले को लेकर पुलिस ने अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

मिनी सचिवालय में 2016 में घुस गए थे आतंकी
मिनी सचिवालय की इमारत में 2016 में आतंकी घुस गए थे। गोलीबारी में पुलिस का हेड कांस्टेबल बलिदान हो गया था। सुरक्षाबलों ने तीन दिनों तक अभियान चलाकर आतंकियों को मार गिराया था। इसके चलते पुलिस व सुरक्षाबल इसे गंभीरता से लेते हुए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed