{"_id":"6403b4032d334bdded09d264","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1008-60944-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वजीर हत्या मामले में आरोपियों के हों नार्को-ब्रेन मैपिंग टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वजीर हत्या मामले में आरोपियों के हों नार्को-ब्रेन मैपिंग टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा- साजिशकर्ता अपने निहित स्वार्थ के लिए जांच एजेंसियों को कर रहे गुमराह
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। दरबिंदर सिंह की अध्यक्षता में शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख सिख नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं सिख यूनाइटेड फ्रंट जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह वजीर, डीजीपीसी के पूर्व सचिव हरजिंदर सिंह रैना और डीजीपीसी जम्मू के सदस्य जगपाल सिंह की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई।
उन्होंने टीएस वजीर की हत्या के दोषियों तक पहुंचने के लिए जांच एजेंसियों से नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग की अपील की। उन्होंने कहा कि साजिशकर्ता अपने निहित स्वार्थ के लिए जांच एजेंसियों को गुमराह कर रहे हैं। साथ ही कहा कि हम सुदर्शन सिंह वजीर, हरजिंदर सिंह रैना और जगपाल सिंह की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं। इन लोगों की पृष्ठभूमि बिल्कुल साफ है और इनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। इन्हें टीएस वजीर की हत्या में फंसाया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर स्त्री अकाली दल की अध्यक्ष कुलदीप कौर ने कहा कि टीएस वजीर की हत्या के मामले में दिल्ली में जांच एजेंसी द्वारा प्रस्तुत चार्जशीट स्पष्ट रूप से गवाह है कि आरोपी हरमीत सिंह ने कबूल किया कि उसने टीएस वजीर को गुस्से में अपनी रिवाल्वर से गोली मार दी थी, इसलिए साजिश का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दिल्ली जांच एजेंसी ने जांच के बाद सुदर्शन सिंह वजीर को क्लीन चिट दे दी है, इसलिए अनुरोध है कि इन लोगों को रिहा किया जाए। उन्होंने जांच एजेंसियों से मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच करने का अनुरोध किया। साथ ही सभी आरोपियों के नार्कों टेस्ट और ब्रेन मैपिंग टेस्ट की मांग की।
विज्ञापन
मौके पर जम्मू-कश्मीर शिरोमणि अकाली दल के महासचिव रविंदर सिंह, संयुक्त सचिव कुलवंत सिंह खजूरिया, जम्मू-कश्मीर स्त्री अकाली दल की महासचिव गुरमीत कौर, उपाध्यक्ष मंजीत कौर, हरप्रीत सिंह छोटू, सूरजीत सिंह, मनमोहन सिंह, कुलदीप सिंह मलिक, जगमोहन सिंह, परमीत सिंह और अन्य मौजूद रहेे।