फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: ड्रोन से हथियार व पैसे की डिलीवरी लेने वाला नेटवर्क ध्वस्त, महिला समेत 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
crime news
- पुलिस ने राजोरी में की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में मौजूद मोहम्मद कासिम के कहने पर चल रहा था नेटवर्क
विज्ञापन

- गिरफ्तार महिला जेल में बंद आतंकी तालिब हुसैन शाह की पत्नी
- मोहम्मद कासिम पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस ने लोकसभा चुनावों से पहले पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आने वाले हथियारों-गोलाबारूद और पैसों को रिसीव करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पिछले 48 घंटों की कार्रवाई में पुलिस ने सात लोगों की पहचान करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुख्यात आतंकी तालिब शाह की पत्नी गुलशन नाज भी शामिल है। इनके पास से लाखों रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने कुख्यात आतंकी कासिम उर्फ सुलेमान, उर्फ सलमान पर दस लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। ड्रोन से सामान भेजने और इसे रिसीव करने का नेटवर्क तैयार करने वाला रियासी का रहने वाला मोहम्मद कासिम इस समय पाकिस्तान में रहता है।
डीजीपी आरआर स्वैन ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि अपराध जांच शाखा (सीआईडी )और जम्मू-पुलिस ने पुख्ता साक्ष्य जुटाकर पिछले 48 घंटों में राजोरी में 10 ठिकानों पर दबिश दी। सात लोगों की पहचान कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में राजोरी के कोटरंका की रहने वाली गुलशन नाज, इम्तियाज अहमद और राजोरी के बुद्धल का रहने वाला आबिद शाह शामिल है। ये तीनों मोहम्मद कासिम के कहने पर काम कर रहे थे। इलेक्ट्रानिक तंत्र के माध्यम से पता चला कि यह लोग कासिम द्वारा ड्रोन के जरिए भेजे जाने वाले पैसे, हथियार, गोला बारूद और हथियारों को रिसीव करते थे। इसके बाद पैसों को आतंकी गतिविधियां और नशा तस्करी में इस्तेमाल करने के लिए अपने साथ जोड़े जाने वाले लोगों के बीच बांट देते थे।
विज्ञापन

------
पति जेल में बंद, पत्नी चला रही थी नेटवर्क
बता दें कि राजोरी के दराज का रहने वाला तालिब हुसैन शाह जुलाई 2022 में गिरफ्तार हुआ था। तालिब आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के लिए काम करता था। जिसने राजोरी जिले में पांच आतंकी हमले किए। कश्मीर से आतंकियों के दो दलों को अपने घर पनाह दी। इसके पास से बड़े स्तर पर गोला बारूद बरामद किया गया। इस समय तालिब जेल में है। पता चला है कि वह जेल से ही नेटवर्क चला रहा है। तालिब ने अपनी पत्नी गुलशन को तैयार किया। पिछले एक वर्ष से गुलशन नाज पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन के जरिए पैसा रिसीव कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कौन है मास्टरमाइंड मोहम्मद कासिम
बता दें कि गुलशन समेत अन्य लोग मास्टरमाइंड मोहम्मद कासिम के कहने पर काम कर रहे थे। मोहम्मद कासिम कटड़ा बस धमाके, नरवाल धमाकों का मास्टरमाइंड है। वह जम्मू में बड़े स्तर पर लोगों को अपने साथ वीपीएन नेटवर्क, टेलिग्राम, व्हाट्एसएप जैसे अन्य सोशल मीडिया साइटों के जरिए जोड़ रहा है। कासिम राजोरी में बड़े स्तर पर नेटवर्क चला रहा है।

-----
सैकड़ों लोग पुलिस के राडार पर
डीजीपी आरआर स्वैन का कहना है कि मोहम्मद कासिम के नेटवर्क में दो तरह के लोग हैं। एक जो सीधे तौर पर सामान लेते हैं। दूसरे लोग वो हैं, जो अभी संपर्क में हैं और जुुड़ने वाले हैं। ऐसे सैकड़ों लोग पुलिस के राडार पर हैं। पुलिस लोगों पर नजर रख रही है। हम चाहते हैं कि जिन लोगों ने सीमापार से आने वाला दस रुपया भी लिया है वे सामने आएं। पुलिस इनकी मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed