{"_id":"644ecc093576aa2b010cb037","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1008-105681-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ हमला: मौलवी का जब्त मोबाइल खोलेगा राज, आतंकी गतिविधियों के लिए हवाला लेन देन का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ हमला: मौलवी का जब्त मोबाइल खोलेगा राज, आतंकी गतिविधियों के लिए हवाला लेन देन का शक
Mon, 01 May 2023 11:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 11:57 AM IST
सार
पुंछ हमले की जांच में पुलिस ने जम्मू के बठिंडी इलाके से संदेह के आधार पर पकड़े मौलवी से पूछताछ के बाद अब जब्त मोबाइल राज खोलेगा। इस पर जांच आरंभ हो गई है।
विज्ञापन
पुंछ
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पुंछ हमले की जांच में पुलिस ने जम्मू के बठिंडी इलाके से संदेह के आधार पर पकड़े मौलवी से पूछताछ के बाद अब जब्त मोबाइल राज खोलेगा। इस पर जांच आरंभ हो गई है। फोरेंसिंक लैब में जांच होगी और इसमें संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई शुरू होगी। पूछताछ के बाद मौलवी को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को पुंछ से आए पुलिस दल ने पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप और जम्मू पुलिस के साथ मिलकर बठिंडी के जलालाबाद स्थित मदरसा मरकज उल मारिफ में छापा मारा था। इसके बाद मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी मंजूर को हिरासत में लिया। 20 अप्रैल को पुंछ में सैन्य वाहन पर हुए आतंकी हमले के सिलसिले में ही उसे हिरासत में लिया गया था। उस पर आतंकी गतिविधियों के लिए हवाला लेन देन का शक है।
विज्ञापन