फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Remand of three arrested terrorists in Jammu extended

Jammu: गिरफ्तार तीन आतंकियों की रिमांड बढ़ी, जम्मू से हथियार लेकर जा रहे थे कश्मीर

Tue, 15 Nov 2022 11:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2022 11:51 AM IST
सार

जैश-ए-मोहम्मद के तीनों आतंकियों को सोमवार एक बार फिर से पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां इन्हें और सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

विज्ञापन
Remand of three arrested terrorists in Jammu extended
Security Forces (File) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में नेशनल हाईवे के पास हथियारों के साथ गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद के तीनों आतंकियों को सोमवार एक बार फिर से पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां इन्हें और सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। इससे पहले इन आतंकियों को छह दिन की रिमांड पर भेजा गया था जो सोमवार को खत्म हो गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने जैश आतंकी मोहम्मद यासीन और फारूक अहमद के मोबाइल फोन को जांच के लिए चंडीगढ़ की एफ एसएल लैब में भेज दिया है। पुलिस ने एफ एसएल से इनके मोबाइल फोन से सोशल मीडिया पर हुई बातचीत का डेटा मांगा है। इन दोनों ने अपने मोबाइल फोन से पाकिस्तान में बैठे जैश के हैंडलर शाहबाद से बातचीत की थी।
विज्ञापन


उसी के आदेश पर यह लोग जम्मू से हथियार लेकर कश्मीर जा रहे थे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार किसने छिपाए थे। इन लोगों को कश्मीर में हथियार लेकर कहां जाना था और किसे डिलेवरी देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed