{"_id":"613684b38ebc3ef2c0712f82","slug":"crime-news-jammu-city-news-jmu2430907128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के गहने, बाइक और मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के गहने, बाइक और मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल फोन, लाखों के गहने और बाइक बरामद की गई हैं। जानीपुर, सरवाल और बख्शी नगर क्षेत्र में आरोपी वारदातों को अंजाम देते थे।
सरवाल पुलिस चौकी में पुष्कर डार ने 1 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि उसके घर से एक रानी हार, दो सोने की अंगुठियां, एक सोने की अन्य अंगूठी और एक टाप्स का सेट चोरी हुआ है। शिकायत के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में माना कि उक्त चोरी की थी।
आरोपियों में सुशांत बख्शी निवासी बख्शी नगर, साहिल डोगरा निवासी बख्शी नगर और अभिमन्यु निवासी बख्शी नगर शामिल हैं। इन तीनों से पूछताछ करने पर पता चला कि इन लोगों ने रिहाड़ी और सरवाल इलाकों में भी चोरियां की हैं। पुलिस ने इन तीनों से 13.5 लाख रुपये के 27 तोले सोने के गहने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
उधर, जानीपुर पुलिस ने बाइक और मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। तीन चोरों को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 28 जुलाई को पलौड़ा में सुरिंदर यादव नाम के व्यक्ति का मोबाइल फोन झपट लिया गया था।, जिसकी पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तीन संदिग्धों राहुल कुमार निवासी मुट्ठी, रवि कुमार निवासी जोधपुर बनतालाब और पारस शर्मा निवासी सैनिक कालोनी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, जिन्होंने झपटमारी की बात कबूल की। आरोपियों के पास से चोरी के 9 मोटरसाइकिल, 30 मोबाइल फोन, 5 इलेक्ट्रिक पंप मोटर, 4 गैस सिलेंडर, 3 बैटरी इन्वर्टर आदि बरामद किए गए।