फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news, fraud

Jammu News: जेके ग्रामीण बैंक की दो शाखाओं में 68 लाख की गड़बड़ी, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
crime news, fraud
कालूचक में फर्जी लोन खाते खोलकर 42 लाख, सुरनकोट में 26 लाख रुपये की अनियमितता सामने आई
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक समेत अन्य की भूमिका की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर ग्रामीण बैंक की कालूचक और सुरनकोट शाखा में करीब 68 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बैंक के आंतरिक जांच में फर्जी लोन खाते खोलने, खाताधारकों की जानकारी के बिना लेनदेन करने और लोन की राशि का गलत इस्तेमाल के आरोप के बाद क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) जम्मू ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

जम्मू क्राइम ब्रांच के प्रवक्ता के अनुसार कालूचक शाखा में 15 संयुक्त जॉइंट लायबिलिटी ग्रुप्स (जेएलजी) के तहत 58 लोन खाते और दो कैश क्रेडिट खाते लोगों की जानकारी व सहमति के बिना खोले गए हैं। इन खातों से लगभग 42 लाख रुपये का लोन जारी किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि करीब 12 लाख रुपये तत्कालीन दिवंगत वरिष्ठ प्रबंधक भगवान सिंह सैनी के नाम पर चल रहे बैंक खातों में भेजे गए जबकि बाकी रकम एटीएम से निकाली गई है। प्रवक्ता ने अनुसार ब्रांच में काम करने वाले एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने भी एक जेएलजी खाते से लोन के दो लाख रुपये निजी इस्तेमाल में लाने की बात स्वीकार की है। एक मामला सुरनकोट बैंक शाखा से जुड़ा है। इसमें ब्रांच प्रमुख रोहित कुमार और अन्य लोगों पर पांच फर्जी लोन खातों से करीब 19 लाख रुपये निकालने और 7.37 लाख रुपये के अनधिकृत लेनदेन करने का आरोप है। प्रवक्ता ने बताया कि बाद में इन ब्रांच की कैश पोजिशन को ठीक करने के लिए इन खातों को बंद या निपटाया हुआ दिखाकर रिकॉर्ड का मिलान किया गया। जम्मू क्राइम ब्रांच के एसएसपी फैजल कुरैशी ने आम लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की रिपोर्ट करें, ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed