{"_id":"60a96d8a8ebc3e115504c7da","slug":"crime-murder-jammu-news-jammu-city-news-jmu235795589","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृशंस हत्या: धारदार हथियार से हत्यारों ने काटे नाक-कान, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृशंस हत्या: धारदार हथियार से हत्यारों ने काटे नाक-कान, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश
Sun, 23 May 2021 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 02:16 AM IST
सार
जम्मू में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 44 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में विकास नगर स्थित एक मंदिर के कमरे में ढाबे पर काम करने वाले व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। तेजधार हथियार से उसके कान और नाक काटे गए हैं। शुक्रवार सुबह कमरे में खून से लथपथ शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर के पास पार्किंग भी है, यहां पर अक्सर नशेड़ी बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शिव कुमार (44) निवासी रामकोट (बिलावर) जम्मू के विकास नगर में एक ढाबे पर काम करता था। जोकि मंदिर में बनाए गए शेड में एक कमरे में रह रहा था। गुरुवार रात को वह कमरे में सोया था, सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव बरामद हुआ। हत्या क्यों हुई है, अभी इसका सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के अनुसार ढाबे के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लग सके।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह जब कमरा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा। इस दौरान शिव कुमार मृत पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी जम्मू भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस चौकी सरवाल के इंचार्ज जुगल किशोर ने कहा कि मामले में छानबीन की जा रही है। यह हत्या का मामला है, आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार शिव कुमार जम्मू मेें काफी अरसे से एक ढाबे में काम कर रहा था।
यह भी पढ़ें- बेबस मां की गुहार: घर लौटा आ बेटा, आतंकी संगठन मेरे लाल को लौटा दें, बहन ने कही ये बात
यह भी पढ़ें- आतंकी हमला: पुलवामा में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, तलाशी अभियान जारी