फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Labor beaten to death in Jammu Ware House

जम्मू-कश्मीर: वेयर हाउस में श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या, बिहार का रहने वाला था युवक

Sun, 28 Mar 2021 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 28 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Labor beaten to death in Jammu Ware House
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वेयर हाउस जम्मू में सामान ढुलाई का काम करने वाले श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह की वारदात को लेकर पुलिस ने जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए) के चालक को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक अशोक कुमार ने रात को पार्क की गई कार को बिना अनुमति चलाने के आरोप में मजदूर और एक चौकीदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। मजदूर की मौत हो गई, जबकि चौकीदार को जीएमसी में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान छोटू लाल निवासी बिहार के रूप में हुई है, जो वेयर हाउस में ही रहकर वाहनों से सामान उतारने और लोड करने का काम करता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी में रखवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस यार्ड वेयर हाउस में शनिवार सुबह करीब 10 बजे सामान उठाने का काम करने वाले व्यक्ति के साथ जेडीए के चालक अशोक कुमार निवासी जम्मू सिटी ने मारपीट की। साथ ही यार्ड के चौकीदार को भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी चालक दोनों को यह कहकर घसीटता हुआ बस यार्ड में ले गया कि उन्होंने उसकी कार को चलाया है। इस पर आरोपी ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। दोनों को जीएमसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने छोटू राम को मृत घोषित कर दिया। चौकीदार का उपचार चल रहा है।


बताया जा रहा है कि मरने वाला व्यक्ति छोटू राम 25 साल से जम्मू में रह रहा था। वेयर हाउस में ही छोटा-मोटा काम कर वह जीवन यापन कर रहा था। गांधीनगर थाने में हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed