फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu news,one dead

आठवीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, घर में फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
crime,jammu news,one dead
जम्मू। त्रिकुटा नगर में आठवीं कक्षा के छात्र की घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। मृतक की शिनाख्त आदित्य प्रधान (12) के रूप में हुई है। वह सरकारी स्कूल में पढ़ता था और अपने माता-पिता के साथ यहां किराये के कमरे में रह रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आदित्य के माता-पिता मूलरूप से ओड़िशा के रहने वाले हैं। पिता केबल कनेक्शन मुहैया करवाने वाली फर्म में काम करते हैं। मां लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। परिवार त्रिकुटा नगर में किराये पर रह रहा है। घटना के वक्त आदित्य के माता-पिता काम पर गए थे। घर पर आदित्य और उसकी बहन ही मौजूद थे। दोपहर के वक्त बहन कपड़े धो रही थी। उसने किसी काम से आदित्य को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। वह कमरे में गई तो अंदर से दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खोला। इससे वह काफी घबरा गई। उसने अपने माता-पिता को फोन लगाया। माता-पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने आदित्य को आवाज देकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि आदित्य का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद परिजनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

-----------
काफी दिन से तनाव में था आदित्य
मृतक के पिता अक्षय प्रधान ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी बेटी के माध्यम से उन्हें घटना की सूचना मिली कि आदित्य कमरे में बंद है और दरवाजा नहीं खोल रहा है। इसके बाद वे तुरंत घर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो बेटा फंदे से लटक रहा था। पिता ने बताया कि आदित्य काफी दिनों से तनाव में था। वार्षिक परीक्षाएं भी करीब हैं। कोरोना काल में स्कूल बंद रहने से उसकी पढ़ाई भी बाधित हुई थी। इसी के चलते वह मानसिक तौर पर परेशान था। उधर, आदित्य की मां ने बयान दिया कि बेटा स्कूल में होने वाली खेलों में भी अव्वल था और उसने गोल्ड मेडल भी जीता है। बताया कि बेटा मोबाइल पर भी ऑनलाइन गेम खेलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed