फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
crime
रिंपी चौधरी की फाइल फोटो।
रामगढ़ । कमौर गांव (पलोटा) में वीरवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस मामले को लेकर दो गांव के लोगों में हाथापाई की नौबत आ गई। गुस्साए लोगों ने मृतका का दाह संस्कार उसकी ससुराल में किया। उधर मायके के लोगों ने लड़की की मौत को लेकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति, सास और ससुर हो गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कमौर गांव निवासी रिंपी चौधरी (22) पत्नी टोनी वीरवार की सुबह देर तक कमरे से नहीं निकली तो ससुराल के लोग उसके कमरे पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर किसी प्रकार से दरवाजा खोला गया, तो रिंपी बेसुध पड़ी थी। आरोप है कि इस बारे में रिंपी की ससुराल के लोगों ने आसपास के लोगों को फोन करके रिंपी के बारे में बताया। इन लोगों ने ही उसके मायके नंदपुर के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर आसपास और ससुराल के लोग इकट्ठे हो गए। वे रिंपी को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। रिंपी की मौत हो लेकर कमौर और नंदपुर गांव के लोगों में तकरार शुरू हो गई और उनमें हाथापाई शुरू हो गई। उधर सूचना मिलने पर डीएसपी विजयपुर रामगढ़ एसएचओ इंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया, लेकिन परिवार और गांव के लोगों नहीं मानें और ग्रामीण शव लेकर ससुराल आए और गुस्साए लोगों ने उसका अंतिम संस्कार श्मशान घाट में करने के बजाय उसके घर की चारदीवारी के अंदर कर दिया। मृतका के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि हमारी बेटी को मारा गया है। हमारी बेटी को कुछ दिन पहले तंग किया जा रहा था। रिंपी की शादी 28 अक्तूबर को नंदपुर में हुई थी। पति टोनी एक दुकान पर काम करता है।
विज्ञापन

इस मामले में पति, ससुर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही इसमें तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
-इंद्रपाल सिंह, एसएचओ, रामगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed