{"_id":"601af54c8ebc3e71144c36bb","slug":"crime-jammu-news-jmu228341629","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदपुर में शरारती तत्वों ने घर पर धावा बोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदपुर में शरारती तत्वों ने घर पर धावा बोला
विज्ञापन
शरारती तत्वों द्वारा की फेंके गए पत्थर से क्षतिग्रस्त घर का शीशा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। सीमावर्ती गांव नंदपुर में मंगलवार रात को शरारती तत्वों ने एक घर पर धावा बोला। इस दौरान घर की खिड़कियों व बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। मकान मालिक की तरफ से इस बारे में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार नंदपुर के मुख्य बाजार निवासी रक्षपाल चौधरी रहते हैं। रामगढ़ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने उनके घर पर पत्थर मारे, जिससे मेन दरवाजे के शीशे टूट गए। साथ ही बाहर खड़ी कार नंबर जेके 21सी- 3125 के भी शीशे तोड़े गए।
बुधवार को थाना प्रभारी इंदर पाल सिंह व डीडीसी सदस्य अनीता चौधरी ने रशपाल चौधरी के घर का दौरा किया और उनके घर का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। शरारती तत्वों का जल्द पकड़ा जाएगा। बता दें कि तीन दिन पूर्व भी शरारती तत्वों ने सरकारी स्कूल के जिम में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी थी।