फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

धमाकों की आवाज से सहमे क्षेत्र के लोग

विज्ञापन
crime
अरनिया/ अरनिया। तीन वर्ष से सीमा पर बनी शांति के बाद वीरवार सायं अचानक धमाकों की आवाजें सुनते ही क्षेत्र के लोगों पर एक बार फिर दहशत का साया मंडराना शुरू हो गया। मगर स्थिति स्पष्ट होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों को पता चल कि सुरक्षा बल के जवान पुराने मोर्टार शेल निष्क्रिय कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सायं करीब पौने चार बजे अचानक धमाकों की आवाजें आनी शुरू हो गई। जो करीब चालीस मिनट तक जारी रही। इस अंतराल के दौरान लोग एक दूसरे सहित मीडिया से भी संपर्क करने लगे और यह जानने का प्रयास करने लगे कि आखिर मामला क्या है। बाद में पता चला कि आरएस पुरा सेक्टर से पुराने (एक्सपायर डेट) हो चुके मोर्टार शेल को सुरक्षा दृष्टि कारणों से सुरक्षा बलों इसे निष्क्रिय कर रहे थे। जिसकी आवाजें आ रही थीं। इन आवाजाें को सुनकर लोग सहम से गए थे। बताते चलें कि मात्र चंद गांवों को छोड़ बाकी लगभग पूरा अरनिया क्षेत्र पाकिस्तानी गोलाबारी की जद में आता है, जिसका दंश भी झेल चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed