{"_id":"5fcfc58a8ebc3ecfd73984d1","slug":"crime-jammu-news-jmu2243724125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह पर हमला करने का आरोपी आठ दिन बाद भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणवीर सिंह पर हमला करने का आरोपी आठ दिन बाद भी फरार
विज्ञापन
सांबा। जिले की मंडी लामा में दो दिसंबर को रणवीर सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। इस मामले में आरोपी आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसको लेकर मंगलवार को पीड़ित परिवार का एक शिष्टमंडल एसएसपी राजेश शर्मा से मिला। उन्होंने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई संदेहास्पद है। क्योंकि आठ दिन बीतने बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसको लेकर उनमें रोष है। हमले में घायल रणवीर सिंह के भाई उदयवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने उसी समय पुलिस को हमले की जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस उसको पकड़ने में अभी तक नाकाम साबित हो रही है। रणवीर के सिर पर इतनी चोट लगी है कि सांबा से उसे जम्मू रेफर कर दिया था, जिसके तीन दिन बाद उसे लुधियाना ले जाया गया, लेकिन पुलिस ने हमलावर को आज तक गिरफ्तार नहीं किया है। उनको डर है कि कहीं वह हमलावर उनके परिवार के किसी अन्य सदस्य को नुकसान न पहुंचा दे।
एसएसपी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि पुलिस शीघ्र ही आरोपी को पकड़ कर आगे की कार्रवाई करेगी। शिष्टमंडल में सरपंच लबलु संब्याल, पार्षद रजनी संब्याल, नरिंदर संब्याल, पुराण सिंह, स्वर्ण सिंह, जगदेव सिंह, पालवी संब्याल, कांता देवी व गीता देवी आदि भी शामिल रहीं।