फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

जमीन विवाद में हंगामे के बाद

विज्ञापन
crime
आरएस पुरा। भूमि विवाद मामले में पुलिस ने तीन लोगाें पर एसडीएम कार्यालय में हंगामा करने और तहसीलदार पर हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। तीन दिसंबर की घटना में पुलिस ने अवतार सिंह, जॉनी सिंह और बलवंत कौर निवासी कोटली अर्जुन सिंह आरएस पुरा को आरोपी बनाया है। आरोप है कि यह लोग जमीन विवाद के बाद एसडीएम कार्यालय गए और बहस होने के बाद धमकी दी कि अगर फैसला उनके पक्ष में नहीं किया गया तो परिणाम भुगतने होंगे। आरोपियों पर तहसीलदार के ऊपर हमले के भी आरोप हैं।
विज्ञापन

आरएस पुरा पुलिस के अनुसार आरोपियों में शामिल महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की और वहां पर शोर मचा कर गाली गलौज करने लगीं। सब डिवीजन प्रशासन की सूचना पर एसएचओ जयपाल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353/332/309/34 के तहत केस दर्ज किया है। तहसीलदार गणदीप कुमार का कहना है कि इन लोगों ने कार्यालय में उन पर हमला किया। इसकी सूचना एसडीएम को दे दी गई थी।
विज्ञापन

------
बॉक्स
आरोपी की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया से लगाई गुहार
आरएस पुरा। बलजीत कौर की बेटी और बेटा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। परिजनों को हिरासत में लिए जाने का पता चलने पर उसकी बेटी मनदीप कौर ने ऑस्ट्रेलिया से सोशल मीडिया पर वीडियो मैसेज से इंसाफ की गुहार लगाई। वीडियो में रोती नजर आ रही मनदीप कौर ने कहा कि उसके परिजन जेल में कैद कर दिए गए हैं। प्रशासन रसूखदारों का साथ दे रहा है। जमानत कराने के लिए पुलिस रिपोर्ट तक नहीं मिल रही। मनदीप ने कहा कि उनके परिवार का गांव में ही किसी के साथ जमीन विवाद था। उन लोगों ने हमारे घर में आकर हमला कर दिया। शिकायत करने थाने गए तो उल्टा उन्हीं पर मामला दर्ज कर लिया गया। मनदीप ने पीएम मोदी और उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed