{"_id":"5f85f4898ebc3e9be55bb2ad","slug":"crime-jammu-news-jmu2207252110","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर आए सैनिक का ससुरालियों ने किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी पर आए सैनिक का ससुरालियों ने किया अपहरण
विज्ञापन
राकेश कुमार का उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए लाते हुए परिजन
आरएस पुरा। छुट्टी पर घर आए सेना के एक जवान का ससुराल के लोगों के अपहरण करने और उसे मारपीट कर अधमरा करने का मामला प्रकाश में आया है। जवान का शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे छुड़ाकर थाने लेकर आई। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। यह घटना मंगलवार सुबह की है।
पुलिस के अनुसार आरएस पुरा की गेगिया राधा स्वामी सत्संग कॉलोनी निवासी राकेश कुमार पुत्र बचन लाल सेना में नियुक्त है। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आया था। आरोप है कि मंगलवार को उसके घर उसके ससुर व साले पहुंचे। उन्होंने आते ही राकेश से मारपीट शुरू कर दी और बाद में उसे रस्सी में बांद कर गाड़ी में डाल कर उसे अपहरण करके ले गए। अपने घर गांव भोजपुर ले गए। जहां ले जाकर उसे बांध कर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होने पर उसके चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर राकेश कुमार को ससुरालियों के कब्जे से छुड़ाया और उसे अपने साथ थाने ले आए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे उपचार के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद राकेश को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
इस घटना के बारे में राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह उसके घर पर उसका सुसर व उसके दो बेटे उसके घर आए और बना कोई बात किए ही मारपीट शुरू कर दी। उसको घायल अवस्था में ही उसी की गाड़ी में डालकर अपने घर गांव भोजपुर ले गए। जहां पर उसको बांध कर उसके ससुर सहित मौजूद परिवार के अन्य लोगों ने डंडे व लोहे के छड़ से मारपीट की।
विज्ञापन
राकेश कुमार ने बताया कि यह सब उसकी पत्नी के कहने पर किया गया। उसने बताया कि पत्नी के साथ पहले से ही वूमेन सेल में मामला चल रहा है। इधर पुलिस ने राकेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी जयपाल शर्मा का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।