{"_id":"5ee7c3298ebc3e43156ff2bd","slug":"crime-jammu-news-jmu212232265","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री सुलझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री सुलझाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। पंजन्नारा के जंगलों में 11 जून को मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझ गई है। एक महिला ने अपने दामाद के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी थी। पुलिस ने दोनों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक हत्या की साजिश अवैध संबंधों को लेकर रची गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ कंडी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि 11 जून को पुलिस स्टेशन कंडी को सूचना मिली था कि एक अज्ञात शव पंजन्नारा वन क्षेत्र में पड़ा है। एसएचओ मुस्तज अहमद ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से उसकी शिनाख्त कराई। उसकी पहचान सकरी गांव के बुल्ला निवासी मोहम्मद शरीफ (45) के रूप में हुई। शव गहरे घावों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा था। फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए कंडी अस्पताल भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों के एक बोर्ड ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
एक विशेष जांच दल ने मुस्तज अहमद, अतिरिक्त एसपी लियाकत अली की देखरेख में डिप्टी एसपी जहीर अब्बास ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद मृतक के दामाद मोहम्मद लतीफ प्रमुख संदिग्ध के रूप में सामने आया। शुरुआती जांच में उसने कुछ नहीं बताया परंतु बाद में उसने ससुर की हत्या एक साजिश के तहत करना स्वीकार किया, जिसमें उसकी सास भी शामिल रही।
विज्ञापन
घटनाक्रम में सामने आया कि 8 जून को उसका ससुर मोहम्मद शरीफ को पंजंरा निवासी उसके दामाद मोहम्मद लतीफ ने फोन किया और वे दोनों बैल खरीदने के लिए पटली ढोक की ओर निकल गए। वे जंगल के रास्ते से जा रहे थे, तभी मोहम्मद लतीफ ने साथ ले रखी कुल्हाड़ी से वार कर ससुर की हत्या कर दी, और मृतक के पास बैल खरीदने के लिए जो पैसे थे, वो लेकर फरार हो गया। शरीफ की पत्नी गुंजन बेगम को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, जिसने अपराध में शामिल होने और पति की हत्या की साजिश में अपनी भूमिका को स्वीकार किया।