{"_id":"5ec17e8f8ebc3e90525e1037","slug":"crime-jammu-news-jmu2101398129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोढेवाला विस्थापित कॉलोनी से चोरी हो रहे मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोढेवाला विस्थापित कॉलोनी से चोरी हो रहे मवेशी
विज्ञापन
गाय चोरी होने की जानकारी देते पशुपालक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। अखनूर थानांतर्गत कोढेवाला विस्थापित कॉलोनी से एक और मवेशी की चोरी होने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने शनिवार रात घर में बंधी गाय की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसकी सूचना पुलिस को फोन पर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक विजय कुमार पुत्र गुलाब चंद की गाय घर के भीतर बंधी थी, जिसकी भी चोरी हो गई। विजय कुमार की पत्नी बिशनो देवी ने बताया कि जिस दिन से हम सुन रहे हैं कि कॉलोनी से मवेशियों की चोरी हो रही है। हम उसी दिन से रात को कई-कई बार उठ कर अपनी गाय को देखते थे, लेकिन शनिवार रात भी मैंने दो बजे के करीब कमरे से बाहर निकल कर देखा तो गाय वहीं बंधी थी, लेकिन सुबह पांच गाय नही थी।
महिला ने बताया कि हमारी बीस हजार रुपये की गाय थी। हम गरीब हैं हमने सोचा था कि लाकॅडाउन के चलते कोई काम धंधा तो है नहीं, तो दूध बेच कर गुजारा चल जाएगा, लेकिन रात को उसे चोर ले गए।
विज्ञापन
सनद रहे कि 12 और 13 मई को भी कॉलोनी से दो गाय चोरी हुई थी। इसकी जानकारी अखनूर पुलिस को दी गई थी। वहीं कोढेवाला कॉलोनी के लोगों को आशंका है कि मवेशी चोरी की इन वारदातों को तस्कर अंजाम दे रहे हैं। अखनूर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि हम लोग हर रोज रात के समय गश्त कर रहे हैं और पूरी चौकसी बरत रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोगों को रात को ठीकरी पहरा लगाना चाहिये।