फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

प्रोविजन स्टोर संचालक से 10 हजार की लूट

विज्ञापन
crime
गांव सुन्दरपुर में किरयाणे की दूकान में हुई चोरी के वारे में जानकारी देते हुए दुकानदार - फोटो : RSPURA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विजयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित प्रोविजन स्टोर में मंगलवार की रात को कुछ युवकों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर मालिक पर हमला करके जख्मी कर दिया। पुलिस ने स्टोर संचालक की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यशपाल शर्मा का कठुआ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रोविजन स्टोर है। मंगलवार की रात को वह दुकान पर बैठे थे। इस बीच कुछ युवक उनके स्टोर में घुस आए। युवकों ने स्टोर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावर स्टोर के गल्ले से 10 हजार रुपये लूट कर ले गए। पुलिस ने यशपाल शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

------
फोटो
चोर ने दो स्थानों से ले उड़े नकदी और कीमती सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। उपजिले में चोर एक के बाद एक गांव में पहुंच धार्मिक स्थानों व दुकानों को निशाना बना चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत दिनों सीमावर्ती गांव ओल्ड अगरा चक्क में चोरों ने दो धार्मिक स्थानों सहित दो दुकानों में सेंध लगाई। मंगलवार की रात चोरों ने पंचायत गोंदला के अधीन गांव सुंदरपुर में सिंह सभा गुरुद्वारे को निशाना बनाते हुए वहां से गुल्लक ले उड़े। इसी गांव में एक किराने की दुकान का ताला तोड़ दुकान 45 हजार रुपये और दुकान के भीतर पड़ा कीमती समान भी ले गए। दुकान मालिक रंजीत सिंह ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो ताला टूटा मिला। दुकान के भीतर जाने पर देखा तो सामान बिखरा था। काउंटर का दराज तोड़ कर चोर नगदी ले गए। आरएस पुुरा पुलिस को जानकारी देने पर थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने चोरी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ मौका देखा। गांव की पंचायत के नायब सरपंच सरताज सिंह ने बताया कि गांव सुंदरपुर में चार माह के भीतर सातवीं चोरी हुई है, लेकिन अब तक पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई। उन्होंने बताया कि गांव सुंदरपुर में सिंह सभा गुरुद्वारे में सीसीटीवी लगे होने पर चोरों ने कैमरों को तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

------
भूमि विवाद में मारपीट, एक घायल
सांबा। जिले के मदेरा में भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मारपीट करने वाले को हिरास्त में ले लिया है। स्थानीय पंच स्वर्ण कुमार ने बताया कि गांव मदेरा में उन्होंने निर्माण सामग्री मंगाई। जैसे ही ट्रैक्टर चालक सोनू सिंह पुत्र सेवाराम ट्रैक्टर से सामग्री उतार कर जाने लगा तो स्थानीय निवासी देसराज पुत्र थोडू राम ने तेजधार हथियार से ट्रैक्टर चालक पर हमला कर दिया। इसी बीच ट्रैक्टर चालक ने बचाव किया तो उसके हाथ में चोट आई। शोरशराबा सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए व रख अंब टाली पुलिस चौकी पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त मार्ग पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से नौ लाख रुपये से विकास कार्य कराए। अब उक्त व्यक्ति मार्ग पर किसी भी वाहन को नहीं निकलने देता है। आज भी ऐसा ही हुआ, जब ट्रैक्टर को नहीं गुजरने देने पर ही उसने चालक पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि पहले भी मार्ग के विकास को लेकर उक्त व्यक्ति ने काफी शोरशराबा किया और विकास कार्य को बीच में ही रोक दिया गया। इस बारे में स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को भी अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed