{"_id":"5e1f6bcd8ebc3e4ae2584b4c","slug":"crime-jammu-news-jmu201678751","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव तरफ ब्राह्मणा के सातवीं कक्षा के छात्र संजय संग्राल में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। हालांकि छात्र की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली। पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर पूरी गंभीर बरती जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दो जनवरी को संजय संग्राल (14) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। वह सातवीं कक्षा का छात्र था। पांच जनवरी को उसके परिजनों ने बिश्नाह थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। 12 जनवरी को पुलिस को उसका शव रिहाल गांव में नाले से बरामद हुआ। परिवार के लोगों ने संजय की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की। 13 जनवरी को परिवार और गांव के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आ रही एंबुलेस को बिश्नाह-कुंजवानी मार्ग पर रोककर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन पुलिस को हाथ कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में खोजी कुत्तों का भी सहारा लिया। परंतु अभी तक पुलिस को कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। मृतक के परिवारजनों ने जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है उनसे भी संजय की मौत के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है।