फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

जानीपुर में रहता था लोहे के संदूख में मृत मिला युवक

विज्ञापन
crime
म्तक का िपता जीएेमसी के इंमरजसंी वाड् के बहार कुछ िदन पहले मंाडा के जगलो मे अटेची मे युवक की डेड ब?
जम्मू। मांडा के जंगल में बक्से में मृत मिले युवक की शिनाख्त हो गई है। मृतक का नाम राहुल कुमार है। वह जानीपुर का रहने वाला था। वह अखनूर रोड स्थित एक कंपनी में काम करता था। 16 नवंबर से घर नहीं लौटा था। युवक के परिजनों को इसकी जानकारी सोमवार देर शाम मिली। इसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे। अखबार में छपी मृतक की तस्वीर से पहचान की गई।
विज्ञापन

राहुल के जीजा सन्नी ने बताया कि 16 नवंबर को राहुल ने कंपनी से शाम 4:10 पर छुट्टी की थी। तबसे उसका मोबाइल स्विच आफ था। क्योंकि राहुल के घर में उसके बूढ़े मां बाप, एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है। इसलिए घर में कोई दौड़ धूप करने वाला भी नहीं। चार-पांच दिन तक राहुल घर नहीं आया। मुझे इसकी जानकारी मिली, लेकिन मैं कश्मीर में था। आते-आते चार पांच दिन लग गए। इसके बाद मैंने 21 नवंबर को जानीपुर पुलिस स्टेशन में राहुल के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। 25 नवंबर को पता चला कि मांडा के जंगल में एक शव मिला है, जिसकी फोटो भी हमने अखबार में देखी। फोटो से पहचाना कि यह राहुल है।
विज्ञापन

-----
दोस्त ने दी सूचना
राहुल के परिजनों का कहना है कि कंपनी में ही राहुल का एक दोस्त भी काम करता है। जिसका राहुल के साथ एक माह पहले झगड़ा भी हुआ था। वही बार-बार हमसे पूछ भी रहा था कि राहुल का पता चला या नहीं। यहां तक कि सोमवार को राहुल के दोस्त ने ही हमें फोन करके सूचना दी कि वह लोग बख्शी नगर पुलिस से संपर्क करें। एक शव जो मांडा में पड़ा हुआ है, वह राहुल का हो सकता है। जब यह लोग बख्शी नगर थाने पहुंचे पुलिस उन्हें जीएमसी ले गई। यहां शव की पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दोस्त पर शक की सुई
परिवार को शक है कि राहुल के किसी दोस्त का ही उसकी हत्या में हाथ है। पुलिस भी इसी पहलू पर मामले की जांच कर रही है। राहुल के साथ काम करने वाले अन्य लोगों और राहुल के खास दोस्त से पूछताछ की गई है।
-----
सीडीआर भी खंगाली जाएगी
राहुल की अंतिम वक्त किससे मोबाइल पर बात हुई। इसकी भी जांच होगी। पुलिस ने इसकी सीडीआर खंगालना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed