{"_id":"614b916f8ebc3e099d7186b2","slug":"crime-jammu-news-jammu-city-news-jmu244229343","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। त्रिकुटा नगर पुलिस ने गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लुखो मंडाल और पवन कुमार बिहार के पूनिया जिले के रहने वाले हैं। पुलिस टीम ने नाके के दौरान दोनों को रोका और तलाशी लेने पर इनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
------
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
जम्मू। बख्शी नगर पुलिस थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी राहुल कुमार नगरोटा के बजालता का रहने वाला है। पीड़ित युवती ने शिकायत दी कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दोमाना से लापता ठेकेदार का शव सतवारी में नहर में मिला
जम्मू। शहर के सतवारी स्थित एमबीएस कॉलेज के पास नहर से एक ठेकेदार का शव बरामद हुआ है। वह दो दिन से लापता था। बुधवार को कुछ लोगों ने पानी में शव देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जीएमसी के शवगृह में पहुंचाया। कुछ देर के बाद उसकी पहचान हो गई। मरने वाला अनायत अली रायपुर दोमाना का रहने वाला था। वह पेशे से ठेकेदार था और मकान बनाने के काम लेता था। मंगलवार को वह घर नहीं लौटा तो इसकी जानकारी परिवार ने दोमाना पुलिस थाने में भी दी। बुधवार को शव सतवारी क्षेत्र से बरामद हुआ। दोमाना से सतवारी की दूरी तकरीबन 20 किलोमीटर की है।
विज्ञापन
-----
सड़क हादसे के घायल की मौत
जम्मू। जीएमसी में उपचाराधीन सड़क हादसे के घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाला बीके टिक्कू सुभाष नगर का रहने वाला था। मंगलवार को शहर के गांधी नगर क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुआ था, उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।