फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu news

शहर के मंदिर और सार्वजनिक स्थल आतंकियों का टारगेट

विज्ञापन
crime,jammu news
जम्मू। जैश-ए मोहम्मद के पकड़े गए चारों आतंकियों का टारगेट शहर में ज्यादा नुकसान करना था। इनका मंसूबा मोटरसाइकिल खरीदना और आईईडी मोटरसाइकिल में लगाकर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विस्फोट करना था। पहले पकड़े गए आतंकियों के इनपुट पर पुलिस ने चार और दहशतगर्दों को गिरफ्तार कर आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त किया है। आतंकी शहर के रघुनाथ मंदिर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अन्य प्रसिद्ध मंदिरों समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों में रैकी कर चुके थे। यह भी बताया जा रहा है कि ड्रोन के माध्यम से गिराए गए हथियारों को भी आतंकी जम्मू से घाटी में पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

जम्मू आतंकवादियों के छिपने के लिए सुरक्षित जगह बन गई है। यहां से ही आतंकी अपना ट्रांजिट शिविर चलाकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकियों द्वारा बड़े हमले के इनपुट पुलिस को मिले हैं। अब पुलिस ने जैश-ए मोहम्मद आतंकी संगठन का मॉड्यूल ध्वस्त किया है। आतंकी सरगना पाकिस्तान से प्लान भेज रहे हैं। इस आधार पर रैकी कर हमले की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, कुछ माह पहले बठिंडी से पांच किलो आईईडी बरामद हुई थी। इससे पहले लश्कर-ए मुस्तफा का आतंकी गंग्याल से पकड़ा गया था। बस स्टैंड में भी आतंकी विस्फोटक सामग्री के साथ हिरासत में लिया गया था। एसओजी ने भी आतंकियों को दबोचा है। अभी तक पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदातों को अंजाम देने में आतंकी कामयाब नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed