फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu news

किराया ने चुकाने पर तीन दुकानें सील सब्जी मंडी में नगर निगम ने की कार्रवाई

विज्ञापन
crime,jammu news
जम्मू। नगर निगम ने शहर की सब्जी मंडी में किराया न भरने पर तीन दुकानों को सील कर दिया। दुकानदारों ने लंबे समय से किराया नहीं दिया था। यह दुकानें नगर निगम की हैं। इन दुकानदारों को कई बार नोटिस जारी किया गया, बावजूद इसके किराया नहीं दिया गया। मंगलवार को नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा ने आदेेश जारी कर इन दुकानों पर कार्रवाई करने के लिए कहा। निगम ने सभी दुकानदारों से कहा है कि जिनके पास भी निगम की दुकानें हैं, वे लोग समय पर किराया दें। नहीं तो दुकानों को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

--------
बख्शी नगर में नालियों पर बने थड़े तोड़े
जम्मू। शहर के बख्शी नगर क्षेत्र में नगर निगम ने नालियों पर बनाए गए थड़ों को तोड़ दिया। पांच से छह दुकानों और घरों के बाहर नालियों पर लोगों ने थड़े बनाए हुए थे। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। नगर निगम ने इन दिनों शहर में कई जगहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रखा है।
विज्ञापन

-----
आयुक्त ने सफाई कर्मियों की चेक की हाजिरी
अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए
जम्मू। नगर निगम आयुक्त ने मंगलवार को शहर की कई वार्डों का दौरा सफाई कर्मियों की मौजूदगी और हाजिरी चेक की। आयुक्त अवनी लवासा ने नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी संयोगिता सूदन को निर्देश दिए कि हर हाल में शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। लिहाजा कर्मियों की हाजिरी में कहीं लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रीन जम्मू, क्लीन जम्मू पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ट्रांसपोर्ट विंग का भी दौरा किया गया। यहां अकसर बारिश होने पर नाले से पानी ओवरफ्लो होकर नुकसान पहुंचाता है। वार्ड 69 और 70 का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे। टाउन प्लानर से कहा गया कि इन क्षेत्रों में यहां भी अतिक्रमण हुआ है, उसको चिह्नित कर लें और इसको हटाने का अभियान चलाएं। इसके लिए इंफोर्समेंट विंग को हरकत में आने के लिए कहा गया।
निगम आयुक्त ने लोगों से जम्मू नगर निगम का सहयोग करने और कचरे को चिह्नित स्थानों पर फेंकने की अपील की। पॉलीथिन के उपयोग से बचने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed