फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu news

क्लर्क की नौकरी में बना लिए बंगले, खरीदीं लग्जरी कारें

विज्ञापन
crime,jammu news
जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में मोटर ट्रांसपोर्ट विंग पुलिस कंट्रोल रूम जम्मू में कार्यरत क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी चरणजीत सिंह के पास आय से अधिक संपत्ति होने के साथ जम्मू और उधमपुर में दो बगले हैं। इसके अलावा सोने-चांदी के गहने और लग्जरी कारें भी खरीदी गई हैं।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना एसीबी जम्मू में मामला दर्ज किया गया है। पीसीआर जम्मू में कंप्यूटर ऑपरेटर एमटी क्लर्क के रूप में कार्यरत चरणजीत सिंह पर बिठाई गई जांच में पाया गया कि उसके पास करोड़ों की संपत्ति है। इसमें उधमपुर और जम्मू में अचल संपत्तियां भी शामिल हैं। इसके अलावा महंगी कारें और इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स, आभूषण आदि भी शामिल हैं। आरोपी चरणजीत सिंह के नाम उधमपुर के वार्ड नंबर-17 सैलां तालाब में प्लॉट नंबर-73, जम्मू के रूपनगर हाउसिंग कॉलोनी वार्ड-62 में आवास है। यह संपत्ति आय से अधिक पाई गई है।
विज्ञापन

न्यायालय से सर्च वारंट मिलने के बाद एसीबी ने चरणजीत के रूपनगर और सैलां तालाब में स्थित दोनों घरों में दबिश देकर जांच की। इस दौरान कई अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed