{"_id":"610d9e9d8ebc3eb9bb56551e","slug":"crime-jammu-news-betan-case-jammu-city-news-jmu2410479168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात अपराधी सन्नी बाबा के परिवार ने पड़ोसी के घर घुस की मारपीट, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात अपराधी सन्नी बाबा के परिवार ने पड़ोसी के घर घुस की मारपीट, तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर की नई बस्ती में कुख्यात अपराधी सन्नी बाबा के परिवार ने पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। तेजधार हथियारों से हमला कर पड़ोसी को घायल कर दिया, जो एक राजनीतिक पार्टी का नेता भी बताया जा रहा है। घटना बुधवार रात की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सन्नी बाबा की मां, बहन, जीजा, दो रिश्तेदारों और चार अज्ञात लोगों समेत नौ पर केस दर्ज किया है। मां और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा बवाल स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुआ।
नई बस्ती के रहने वाले अश्विनी कोहली ने पुलिस को शिकायत दी कि सन्नी बाबा का परिवार उनकी जमीन पर जबरदस्ती स्कूटी खड़ी करने के लिए थड़ा बना रहा था। जब ऐसा करने के लिए रोका तो वे लोग उनके घर घुस आए और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसके हाथ पर गहरी चोट आई है। आरोपी परिवार के साथ आए आठ से 10 लोगों ने घर में मारपीट और तोड़फोड़ की।
-------
जेल से फोन करके धमकी दे रहा था सन्नी
पीड़ित अश्वनी कोहली का आरोप है कि सन्नी और उसका परिवार जबरदस्ती जमीन पर कब्जा कर रहा था। आरोप है कि सन्नी बाबा ने उनको जेल से फोन पर भी धमकी दी है। बता दें कि सन्नी बाबा इस समय जेल में बंद है। सन्नी इस समय कोट भलवाल जेल में बंद है और उस पर जानलेवा हमले, डकैती, मर्डर के केस में सजा काट रहा है।
विज्ञापन
-------
पुलिस ने आधा दर्जन धाराएं लगाई
इस हमले में गांधी नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 219 के तहत छह अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सन्नी बाबा की मां शमीम अख्तर, बहन मीनू, जीजा साहिल और छह अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। धारा 458 के तहत घर में जबरदस्ती घुसना, 336 के तहत किसी ऐसी वारदात को अंजाम देना, जिससे किसी की जान को खतरा हो, 323 मारपीट करना, 6/25 आर्म्ड एक्ट तेजधार हथियार से हमला करना, 427 किसी का नुकसान करना, 147 और 148 किसी के घर इकट्ठा होकर साजिशन किसी वारदात को अंजाम देने के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गांधी नगर पुलिस का कहना है कि सन्नी बाबा की मां शमीम अख्तर, जीजा साहिल और बहन मीनू को गिरफ्तार किया गया है। तीन और लोगों की पहचान की गई है, जिनकी तलाश जारी है।
------
बाइक सवार युवकों ने महिला का पर्स झपटा
जम्मू। शहर के सरवाल इलाके में बाइक पर आए दो युवकों ने सड़क पर पैदल जा रही महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। महिला से पर्स छीनने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि कैसे दो युवक बाइक पर आते हैं और महिला का पर्स छीनकर भाग जाते हैं। सरवाल पुलिस चौकी के प्रभारी का कहना है कि उनके पास इसे लेकर अभी तक कोई शिकायत नहीं आई। ब्यूरो
-------
जानीपुर में नाली से मिला मोर्टार शेल
जम्मू। शहर के जानीपुर क्षेत्र में एक नाली से मोर्टार शेल बरामद हुआ, जो काफी जंग खा चुका था। एक व्यक्ति ने शुक्रवार को दोपहर इसे नाली में देखा और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शेल को कब्जे में लेकर इसे बम निरोधक दस्ते से निष्क्रिय करवाया।