{"_id":"61abd34d04ba660ebd41e8dd","slug":"crime-jammu-kashmir-order-froud-court-city-reporter-news-jmu2491936162","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी से नौकरी पाने वाले शिक्षक के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी से नौकरी पाने वाले शिक्षक के खिलाफ चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू ने एक सरकारी अध्यापक के खिलाफ धोखाधड़ी से नौकरी हासिल करने पर कोर्ट में चार्जशीट पेश की है। धोखाधड़ी पर शिक्षक सुमित गिल निवासी वार्ड मोहल्ला कामसर समेत एक अन्य पर मामला दर्ज किया था। आरोपी ने 12वीं कक्षा की फर्जी मार्क्सशीट बना उसमें ज्यादा अंक दर्शाकर नौकरी हासिल की है। योगेश कुमार निवासी वार्ड-2 मोहल्ला कामसर तहसील हवेली (जिला) पुंछ ने इसकी शिकायत दी थी। बताया गया कि आरोपी जीएमएस में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उसने 12वीं पास योग्यता के आधार पर 600 में से 370 अंक प्राप्त कर नौकरी प्राप्त की है। जांच में सामने आया कि उस समय 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए योग्यता में न्यूनतम 50 फीसदी अंक प्राप्त करना था, जबकि आरोपी ने वास्तव में 600 में से 274 अंक प्राप्त किए थे, जो आवश्यक प्रतिशत से कम थे।
क्राइम ब्रांच ने स्कूल शिक्षा बोर्ड, एसएसबी, सीईओ पुंछ, जीईओ कन्नुयान (मंडी) से दस्तावेज जब्त कर जांच की। रोजगार एवं परामर्श केंद्र पुंछ में भी जांच की गई। इससे सामने आया कि अंकतालिक को फर्जी तरीके से तैयार करवाया गया है। यह दंडनीय अपराधों में से एक है। मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी गई है। इस मामले में कई और लोगों पर भी गाज गिर सकती है।