फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी दबोचा

विज्ञापन
crime
जम्मू। जम्मू जिले के आरएस पुरा, बिश्नाह, मीरां साहिब, अरनिया, त्रिकुटा नगर और अन्य क्षेत्रों में हुई करीब 12 चोरी के मामलों को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। इस संबंध में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परवेज अहमद बजदार निवासी किश्तवाड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने बताया कि आरएस पुरा में जम्मू पुलिस ने एक बड़ी सफलता में हासिल की है। पहली जनवरी को थाना आरएस पुरा को चोरी की दो शिकायतें मिली थीं। एसडीपीओ आरएस पुरा शब्बीर खान के तहत विशेष टीमों का गठन किया गया था। इसमें एसएचओ पीएस आरएस पुरा इंस्पेक्टर जय पाल शर्मा शामिल थे। उन्होंने मामले में तफ्तीश की और विभिन्न तकनीकी और मानवीय लिंक के सहयोग आरोपी परवेज अहम को दबोचा। उसके दो साथी फारूक अहमद राथर और मोहम्मद हुजैफ दोनों निवासी गंडोह (डोडा) अभी फरार हैं। इनपुट और आरोपी के खुलासे के बाद जम्मू-कश्मीर और पंजाब के विभिन्न जिलों के विभिन्न सुनारों जैसे मोहम्मद यूसुफ मल्ला निवासी बांदीपोरा, फिरदौस अहमद जरगर निवासी पुलवामा, आरिफ माजिद निवासी पंपोर और आशिक हुसैन निवासी डोडा को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

35 लाख का 77 तोले सोना बरामद
जम्मू पुलिस की विशेष टीम ने करबी 35 लाख रुपये मूल्य का 77 तोला सोना बरामद किया है। यह एसपी मुख्यालय रमनीश गुप्ता की देखरेख में किया गया।
आरोपी पर पड़ोसी राज्यों में भी 50 से ज्यादा मामले दर्ज
आरोपी परवेज एक कुख्यात चोर है। उसके पर गिरोह पर जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब आदि के कई पुलिस स्टेशनों में 50 से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश जारी
आरोपी पर किश्तवाड़, डोडा, रियासी, उधमपुर और जम्मू में मामले चल रहे हैं। जम्मू पुलिस विभिन्न सुरागों पर काम कर रही है और उसके दो साथी फारूक अहमद राथर निवासी गंडोह डोडा और मोहम्मद हुजैफ निवासी गंडोह डोडा को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

घर से जाते बार सही तरीके से लगाए तालें
एसएसपी जम्मू चंद कोहनी ने आम जनता से अपील की कि घर से निकलने से पहले उचित तरीके से ताले लगाएं और अपना कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रखें। लोगों को अपने किरायेदारों के बारे में निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित करना चाहिए और किरायेदार सत्यापन प्रक्रिया का ठीक से पालन करना चाहिए। साथ ही यदि उन्हें एक महीने से अधिक समय के लिए अपना स्थान छोड़ना है तो निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed