{"_id":"5fd3dd098ebc3e3d8174198a","slug":"crime-jammu-city-news-jmu2245785103","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिकुटा नगर में दुष्कर्म मामला : पीड़ित परिवार को घर से निकालने की धमकी, केस वापस लेने के लिए बनाया जा रहा दवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिकुटा नगर में दुष्कर्म मामला : पीड़ित परिवार को घर से निकालने की धमकी, केस वापस लेने के लिए बनाया जा रहा दवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। त्रिकुटा नगर में बीते रोज 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार को आरोपी पक्ष घर से निकालने की धमकी दे रहा है। मामला रफा-दफा करने का भी दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस छानबीन में लापरवाही बरत रही है। न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। वीरवार को आरोपी को हिरासत में लेने की चर्चा थी, लेकिन पुलिस युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
पीड़ित युवती के परिजनों के अनुसार उन्हें प्लाट में बनी झुग्गियों से निकालने की धमकियां देकर आरोपी की मां केस वापस लेने का दबाव बना रही है। अभी तक पीड़ित युवती को पुलिस सहायता नहीं मिल पाई है। युवती को घर में आकर डराया जा रहा है। परिवार वालों का आरोप है कि इस अपराध के लिए आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए, लेकिन पुलिस मामले को कमजोर बनाने में लगी है।
परिजनों का आरोप है कि बुधवार को सब काम कर रहे थे तो युवक जबरन कमरे में घुस आया और बेटी को दो घंटे तक कमरे में बंद रखकर गलत काम किया। बाहर आने पर सबको जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
-------
इंसाफ के लिए महिला समाजसेवी संगठन आए आगे
इस मामले में पीड़ित परिवार की सहायता के लिए महिला समाजसेवी संगठन भी आए हैं। आसपास की महिलाएं भी परिवार के साथ खड़ी हो गई हैं। शुक्रवार तक आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में नहीं ले पाई। घटना स्थल पर भी पुलिस टीम एक ही बार आई है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी डरी हुई है। ऐसे में उसे पुलिस सहायता मिलनी चाहिए और उसे न्याय मिलना चाहिए। झुग्गी में रहने वाले परिवार शहर में रेहड़ी-फड़ी लगाकर सामान बेचकर जीवन यापन कर रहे हैं। एसपी और आईजी से भी मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।