फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

बीसी रोड पर खरीदारी करती महिला के गले से चेन झपट ले गया शातिर

विज्ञापन
crime
जम्मू। शहर में झपटमारी की घटनाओं से दहशत का माहौल बन गया है। बीसी रोड पर सोमवार दोपहर रेहड़ी से खरीदारी करती महिला के गले से एक शातिर चेन झपटकर फरार हो गया। सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे की घटना से इलाके में सनसनी मच गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर झपटमार की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन दिन दहाड़े इस तरह की वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला अनीता सलाथिया निवासी खौड़ के अनुसार वह जम्मू बस स्टैंड आई थी। खरीदारी करते समय उसे ऐसा लगा कोई संदिग्ध आसपास है, लेकिन इससे पहले कि वह समझ पाती, बदमाश उसके गले से सोेने की चेन झपट कर फरार हो गया। पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन झपटमार मौके से फरार होने पर कामयाब हो गया। वहीं, वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रही है। इसमें काले रंग की जैकेट पहना संदिग्ध पहले महिला के पास आकर खड़ा हो जाता है और फिर पीछे से महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed