फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

अंबफला में नाले में फेंक दी एक दिन की नवजात

विज्ञापन
crime
जम्मू। जन्म लेने के चंद घंटे के बाद ही एक नवजात बच्ची को शहर के नाले में फेंक दिया। लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में ले लिया। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना अंबफला क्षेत्र की है। अंबफला में स्थित शिवजी के मंदिर के साथ बहने वाले नाले से नवजात का यह शव बरामद हुआ है। नवजात की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्ची का जन्म एक दिन के भीतर ही हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह कुछ लोग नाले के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर नाले में पड़ी तो ठहर से गए। ध्यान देने पर नवजात का शव देखकर उनकी रूह तक कांप गई। लोगों ने तुरंत रिहाड़ी पुलिस चौकी में घटना के संबंध में जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और नाले से निकाल कर नवजात को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने नवजात के फेंके जाने की घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि नाले में नवजात को जिंदा अथवा मृत, किस हालात में फेंका गया है, इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही इलाके में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल जा रहा है, ताकि मानवता को झकझोर देने वाले अपराध में संलिप्त अपराधियों को पकड़ा जा सके। वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम आसपास के अस्पतालों में भी जांच कर रही है कि किस अस्पताल में महिला के प्रसव हुए हैं और किन-किन के हुए हैं। अस्पतालों से मिलने वाली प्रसव रिपोर्टों के आधार पर पुलिस आगे जांच को बढ़ाएगी। फिलहाल पुलिस क्षेत्र के कुछ लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाइकों में भिड़त, बुजुर्ग की मौत
जम्मू। कानाचक के मिश्रीवाला के पास दो बाइकों में जबरदस्त भिड़त हो गई। इससे एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय रमेश चंद्र निवासी मिश्रीवाला के रूप में हुई है। इसी हादसे में मिश्रीवाला निवासी राजन भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वीरवार को दो बाइकों में हुई भिड़त में बुजुर्ग रमेश और राजन घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जीएमसी पहुंचाया गया। जहां रमेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली निवासी का शव मिला
जम्मू। रेलवे स्टेशन जम्मू स्थित वैष्णवी धाम के बाहर वीरवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान स्वामी नाथ पांडे निवासी उत्तर नगर दिल्ली के रूप में हुई है। शव मिलने के बारे में लोगों ने पुलिस को सूचित किया था। मृतक के पास से कुछ धनराशि सहित पहचान पत्र मिला है, जिसके आधार पर परिवार को सूचित किया गया है। स्वामी नाम जम्मू कैसे और क्यों आए थे, इसका पता परिवार के जम्मू पहंचने पर चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।

सूने घर में चोरों की सेंधमारी
जम्मू। शहर के महेशपुरा में एक सूने घर में चोरों ने सेंध लगा दी। बलवीर कोहली ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में बताया कि घर से गहने और नकदी गायब हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत भी जुटा लिए हैं, ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed