{"_id":"5f46c70f8ebc3e3d0b3d9843","slug":"crime-jammu-city-news-jmu217330887","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से जख्मी बच्चे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से जख्मी बच्चे की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। त्रिकुटा नगर क्षेत्र में बच्चे को चाकू मारने वाले आरोपी से पूछताछ जारी है, लेकिन अभी तक उसने कुछ बताया नहीं है। उधर, बच्चे की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चे का उपचार चल रहा है। बिहार के रहने वाले पांच साल के शक्ति के सिर और गले पर पड़ोसी अनिल ने चाकू से हमला किया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद से आरोपी पुलिस की हिरासत में है। बच्चे का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्रवाई
जम्मू। त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में एक समुदाय और धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत दर्ज की गई है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान की ओर से यह शिकायत दर्ज कराई गई। बताया गया कि फेसबुक पर धर्म, गुरु और समुदाय को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।