फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

निवेश कर बड़े मुनाफे का झांसा देकर 19 लाख ठगे

विज्ञापन
crime
जम्मू। रियासी जिले के कटड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति को साइबर अपराधियों ने 19 लाख रुपये का चूना लगा दिया। महिला सरगना वाली इस गैंग ने निवेश का प्रस्ताव देकर पीड़ित को मुनाफे का झांसा दिया और खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के बताए जा रहे छह और एक नगालैंड के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रविंदर सिंह नाग निवासी कटड़ा ने बताया कि सोनी शर्मा नाम की महिला ने खुद को आरबीआई फॉरेन एक्सचेेंज विभाग नई दिल्ली की अधिकारी बताया। महिला ने संपर्क कर कहा कि उसके पास बहुत पैसा है और वह देश भर में लोगों को हिस्सेदार बनाकर बड़ा कारोबार करना चाहती है। निवेश करने वाले को कई गुना मुनाफ होगा। इसी झांसे में आकर उसने बताए गए अलग-अलग खातों में 19 लाख 33 हजार 174 रुपये ट्रांसफर कर दिए। क्राइम ब्रांच ने प्रथम दृष्टया जांच के बाद सोनी शर्मा, रोटो कुलदीप, नदीम खान, हरीश कुमार, मंदीप सिंह और कामिल अली सभी निवासी दिल्ली और राकेश निवासी नगालैंड के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed