{"_id":"5f0e124c8ebc3e63574dc410","slug":"crime-jammu-city-news-jmu214320624","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान रहें...लोगों से ठगी करने के लिए हैकर अपना रहे हैं नए-नए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान रहें...लोगों से ठगी करने के लिए हैकर अपना रहे हैं नए-नए तरीके
Wed, 15 Jul 2020 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
लोगों से ठगी करने के लिए हैकर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पहले फेसबुक अकाउंट को हैक कर शातिर लोगों से पैसे मांगते थे। अब अकाउंट हैक करने की जगह लोगों के नाम पते और तस्वीर लगाकर नया अकाउंट बनाकर ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान
विज्ञापन
जम्मू में पिछले तीन दिन में इस तरह के दो मामले सामने आ चुके हैं। इनमें एक मामला उपराज्यपाल के सलाहकार की पत्नी रुचि चौहान खान का शामिल है।
उन्होंने अपने अधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि किसी ने उनके नाम का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है। इसमें उनकी तस्वीर भी लगा दी है, आरोपी हर किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद उनसे पैसे मांग रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी जानकारी साइबर क्राइम ब्यूरो में दी है। ऐसे ही मनुज केसर नाम के व्यक्ति का भी अकाउंट बनाया गया है। मनुज ने बताया कि उनकी तस्वीर लगाकर अकाउंट बनाया गया है। यह उनका अकाउंट नहीं है। न ही उन्होंने किसी से पैसे मांगे हैं।
इससे पहले भी कई लोगों के फेसबुक अकाउंट हैक हो चुके हैं। आरएस पुरा ईंट भट्ठा मालिक एसोसिएशन के प्रधान जगजीत सिंह का अकाउंट भी हैक हो चुका है।