फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime in jammu

घर से मोटसाइकिल और खेत से स्कूटी चोरी

विज्ञापन
crime in jammu
बिश्नाह। क्षेत्र में वाहन चोरी के दो मामले सामने आए हैं। चोर खेत से स्कूटी और घर से मोटरसाइकिल चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला क्षेत्र के गांव चक अवतारा का है। अंग्रेज सिंह ने बताया कि बुधवार रात उन्होंने अपना बुलेट मोटरसाइकिल घर के बरामदे में ख़ड़ा किया था। सुबह देखा तो मोटरसाइकिल गायब था। उन्होंने इधर-उधर तलाश की लेकिन नहीं मिला। इसके बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
दूसरी घटना वीरवार दोपहर 1 बजे की है। किसान रतन लाल स्कूटी पर खेत में गया था। स्कूटी को सड़क के किनारे खड़ा किया था। जैसे ही लौटकर आया तो स्कूटी गायब थी। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अब स्कूल के ताले तोड़कर चावल चुरा ले गए चोर
सांबा। जिला में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार रात को चोर दियानी पंचायत में एक घर से गहने चुरा ले गए थे। बुधवार रात कस्बा के बुद्धवानी में चोरों ने मिडिल स्कूल के ताले तोड़कर उस में रखे चावल ही चुरा लिए। पार्षद नरेन्द्र सिंह व पूर्व पार्षद कृष्ण लाल ने बताया कि पहले भी स्कूल में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। इस बाबत उन्होंने पुलिस में मामला भी दायर करवाया है, वहीं उन्होंने पुलिस से अपील की है कि स्कूल परिसर में रात को जुआरी व शराबी आम देखे जा सकते हैं, इसलिए पुलिस रात के समय गश्त बढ़ाए ताकि भविष्य मे कोई बड़ी वारदात न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed