फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime graph raise

Jammu News: पंजाब के बदमाश बढ़ा रहे जम्मू में अपराध का ग्राफ

विज्ञापन
crime graph raise
-एसआई दीपक सिंह की हत्या, कारोबारी राकेश के घर हुई लूट में पड़ोसी राज्य के अपराधी शामिल
विज्ञापन

-नशे की हर बड़ी खेप की तस्करी में भी इनकी संलिप्तता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में बाहरी राज्यों के बदमाशों और अपराधियों ने अपराध का ग्राफ बढ़ा दिया है। अधिकतर बड़ी वारदातों के पीछे पंजाब समेत कुछ अन्य राज्यों के बदमाश सीधे तौर पर शामिल हैं। खासकर पड़ोसी राज्य पंजाब के अपराधी जम्मू में माहौल खराब कर रहे हैं। ये बदमाश हत्याओं, मानव तस्करी, नशा तस्करी, हथियारों की तस्करी तक में शामिल हैं।
लखनपुर से लेकर कश्मीर तक पिछली तमाम बड़ी वारदातों को पंजाब और अन्य राज्यों के बदमाशों ने अंजाम दिया है। इनकी संलिप्तता बढ़ रही है। पिछले दो वर्षों में जम्मू में घटी हर बड़ी वारदात में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बदमाशों का हाथ है। हालिया वारदात जम्मू के टैक्सी चालक के साथ हुई है। टैक्सी चालक मंगल सिंह को हरियाणा के बदमाशों ने अगवा कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा बीते माह जम्मू में 33 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामदगी मामले में भी पंजाब के तस्कर शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक जम्मू के बदमाश पंजाब और अन्य राज्यों के अपराधियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये बदमाश उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से पिस्टल और ड्रग्स लेकर जम्मू के बदमाशों को सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 1

- अगस्त 2024 को जम्मू के टैक्सी चालक मंगल सिंह की हत्या कर दी गई। इस हत्या में हरियाणा के बदमाश शामिल थे। इनके कुछ सहयोगी पंजाब और दिल्ली के भी थे।
केस 2

-अगस्त 2024 को जम्मू के बस स्टैंड से 33 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में पंजाब का एक नशा तस्कर गिरफ्तार किया गया। दो नशा तस्कर अभी भी फरार हैं।

केस 3

- अप्रैल 2024 को कठुआ में पुलिस के सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की हत्या कर दी गई। इस हत्या में जम्मू के गैंगस्टर और पंजाब के बदमाश शामिल थे।
केस 4

- मार्च 2024 को चंडीगढ़ के मोहाली में जम्मू के कुख्यात बदमाश मोहन चीर की हत्या कर दी गई। इसमें उत्तर प्रदेश और जम्मू-सांबा के बदमाश शामिल थे।
केस 5

- दिसंबर 2023 को कानाचक पुलिस ने पंजाब के चार चोरों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ पंजाब में सात मामले दर्ज हैं। इनके पास से लाखों रुपये के गहने और अन्य सामान बरामद किया गया।
केस 6

- अक्तूबर 2023 को रामबन पुलिस ने पंजाब के चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पांच करोड़ रुपये की नकदी, 40 वाहनों की फर्जी नंबर प्लेट और करोड़ों रुपये की 40 किलो ड्रग्स बरामद की गई।
केस 7
-8 दिसंबर 2022 को जम्मू के कारोबारी राकेश अग्रवाल को बंदी बना लिया गया। उनके घर से लाखों रुपये की लूट की गई। इस वारदात में जम्मू के हरप्रीत सिंह के साथ पंजाब के नौ बदमाश शामिल थे।

केस 8
- जुलाई 2022 को अमृतसर के तीन नशा तस्कर 12 करोड़ की हेरोइन और 12 लाख की नकदी के साथ जम्मू के नरवाल से गिरफ्तार किए गए।


कोट
महकमा इसका अध्ययन कर रहा है। इसी को देखते हुए इंटरस्टेट नाके स्थापित किए गए हैं। इंटरस्टेट नशा तस्करों, बदमाशों की सूची बना रहे हैं। इसके तहत कार्रवाई होगी। बदमाश किसी भी जगह का हो। उस पर कार्रवाई होगी और कड़ी होगी।
-शिव कुमार, डीआईजी जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed