फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,froud,jammu news

66 लाख के गबन में दो पूर्व निदेशक समेत पांच के खिलाफ चालान पेश

विज्ञापन
crime,froud,jammu news
जम्मू। राशन वितरण के नाम सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने के मामले में एसीबी ने चालान पेश कर दिया। उपभोक्ता मामले एवं जन वितरण विभाग के अफसरों पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2012 में केस दर्ज किया था। आरोप है कि अफसरों ने 17 डीलरों को अतिरिक्त राशन की सप्लाई की ढुलाई में 66 लाख रुपये का गबन किया। हकीकत में अतिरिक्त राशन की सप्लाई हुई ही नहीं, लेकिन सप्लाई की ढुलाई में पैसे निकाल लिए गए।
विज्ञापन

यह मामला रियासी जिले का है। उस समय रहे चसाना सुंगरी के टीएसओ घार सिंह, चसाना के स्टोरकीपर गुलाम मोहिउदीन, सुंगरी के स्टोरकीपर अब्दुल हमीद, रियासी के उस समय रहे सहायक निदेशक अब्दुल क्यूम और उस समय रहे सहायक निदेशक रमेश चंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एसीबी ने केस दर्ज कर मामले की जांच की। इसमें पाया कि आरोपियों ने माल ढुलाई के नाम 66 लाख रुपये का गबन किया। दूरदराज इलाकों में राशन भेजने के नाम पर गबन किया। अब इन लोगों के खिलाफ एसीबी कोर्ट में कार्रवाई चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed