फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,firing,jammu news

ग्रीन बेल्ट में प्रसिद्ध कारोबारी के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
crime,firing,jammu news
जम्मू। जम्मू की पॉश कॉलोनी गांधीनगर के ग्रीन बेल्ट इलाके में शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने प्रसिद्ध कारोबारी नागर सिंह उर्फ नागा के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि, हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दो गोलियां घर के अंदर खड़ी कार को लगने से उसके शीशे टूट गए। इस दौरान भाग रहे बदमाशों में से एक का रिवाल्वर मौके पर गिर गया, जिसे वे वापस आकर ले गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

बताते हैं कि कार सवार चार बदमाश रात लगभग साढ़े नौ बजे गांधीनगर में नागर सिंह के घर के बाहर पहुंचे। यहां घर का मुख्य दरवाजा बंद था। बाहर कोई भी न मिलने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ आठ से दस राउंड फायर किए। दो-तीन गोलियां मुख्य दरवाजे पर लगीं। इसमें से दो गोलियां घर के अंदर खड़ी कार में लगी। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

इस बीच गोली की आवाज सुनते ही परिवार के सदस्य तथा पड़ोसी मौके पर जुट गए। कुछ लोगों ने कार सवार बदमाशों का पीछा करने की भी कोशिश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इस बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भी परिवार के सदस्यों के साथ बात की। उनसे हमलावरों के बारे में सुराग लेने की कोशिश की। नागर सिंह के भाई राकेश का कहना है कि चार हमलावर थे, जो कार से आए थे। हमला करने का मकसद क्या था यह पता नहीं है। उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को जल्द ढूंढ निकाला जाएगा। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, हमलावर पहचाने गए
पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। बताते हैं कि परिवार वालों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की शिनाख्त कर ली है। सूत्रों के अनुसार पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दे रही है। हालांकि, देर रात तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका
रात के सन्नाटे में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। अचानक फायरिंग से लोग घबराकर घर से बाहर निकल आए। उन्हें यह पता नहीं चल पा रहा था कि आखिर क्या माजरा हुआ। बाद में पता चला कि बदमाश फायरिंग कर भाग निकले हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि ग्रीन बेल्ट पार्क इलाके में बदमाश घर पर हमला कर सकते हैं तो फिर आम लोगों की सुरक्षा का क्या हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed