फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,drive,incroachment,Akhnoor

अखनूर के बाजारों से हटाया अतिक्रमण छह किलो पॉलिथीन जब्त, 3600 जुर्माना

विज्ञापन
crime,drive,incroachment,Akhnoor
अखनूर। कसबे में बुधवार को नगर पालिका की टीम ने विभिन्न बाजारों में अतिक्रमण हटाने के साथ दुकानों से पॉलिथीन जब्त कर दुकानदारों को जुर्माना डाला। नगर पालिका के खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर कुुलदीप शर्मा के नेतृत्व में टीम ने अखनूर के बस अड्डे, मेन बाजार, राजा बाजार में कई दुकानें पर छापामारी कर छह किलो पॉलिथीन जब्त कर 3600 रुपये का जुर्माना किया। कुलदीप शर्मा ने बताया कि कसबे में प्रतिबंध के बावजूद दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं, इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अतिक्रमण कर दुकानों के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों का भी सामान जब्त किया गया है। अधिकारी ने कहा कि आगे भी ये कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भी जागरूक करते कहा कि खरीदारी के लिए बाजार आते वक्त घर से ही कपड़े का थैला लेकर आएं। दूध या अन्य पेय पदार्थ पॉलीथिन में देने से व्यवसायी को रोकें। दुकानदार कागज की थैलों का उपयोग करें। पॉलिथीन को सड़क या नाली में न फेंके। कूडे़दान में ही डालें। शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए समाजसेवी संस्थाएं भी आगे आएं। नगर पालिका और स्वास्थ्य वभाग लगातार लोगों को इसके लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

----------
चक दियाला में 128 कनाल
भूमि से हटाया अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 128 कनाल 11 मरले जमीन को कब्जा मुक्त करवाया है। डीसी अनुराधा गुप्ता के निर्देश पर नायब तहसीलदार रतन ने टीम के साथ बुधवार को जिले की पंगदौर पंचायत के चक दियाला गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। प्रशासन के अधिकारियों ने खसरा नंबर 61 से 30 कनाल 11 मरला और खसरा नंबर 83 से 98 कनाल जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया है। प्रशासन ने उक्त जमीन पर सरकारी बोर्ड भी लगा दिया है। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed