{"_id":"653ae4add547aac4be004464","slug":"crime-diary-rape-case-jammu-news-c-10-jmu1037-231650-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फेसबुक पर दोस्ती, फिर होटल में बुला कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फेसबुक पर दोस्ती, फिर होटल में बुला कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
जम्मू। फेसबुक पर अनजान व्यक्ति से चेटिंग के दौरान हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गई लड़की को पता नहीं चला। वह लड़के की बातों में फंसती चली गई और भरोसा जीतने के बाद लड़की को होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। सिटी पुलिस स्टेशन में पीड़िता की शिकायत पर रिहाड़ी के उमर मलिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कठुआ की रहने वाली पीड़िता की उमर मलिक से दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। उमर ने पीड़िता का भरोसा जीत लिया और फिर होटल में मिलने के लिए बुलाया। वहां उसने जबरदस्ती की। मना करने के बावजूद दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। ब्यूरो
जहरीला पदार्थ निगलने से नौजवान की मौत
जम्मू। घो मन्हासा के चकराली गांव के 22 साल के रोशन लाल पुत्र हंस राज की मौत हो गई। उसने जहरीला पदार्थ निगला था। परिवार उसे जीएमसी जम्मू में ले गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ब्यूरो
घर में मृत मिला व्यक्ति
जम्मू- बाड़ी ब्राह्मणा के काला गेट से बेहोशी की हालात में जीएमसी लाए प्रेम चंद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 28 साल का प्रेम चंद उत्तर प्रदेश का था। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव घर में रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई बाइक, 22 साल के युवक की मौत
जम्मू। पल्ली मोड बिश्नाह में हुई सड़क दुर्घटना में 22 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण पुत्र सोमनाथ के रूप में हुई है। हादसे का कारण बाइक का डिवाइडर से टकराना बताया जा रहा है। घायल हालात में अरुण को जीएमसी लाया गया था। उपचार के दौरान शाम पांच बजे मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव घर में रखा गया है। ब्यूरो
इंस्पेक्टर का शव परिवार को सौंपा
जम्मू। पुलिस की जेकेएपी-7 बटालियन के इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा गया। वीरवार को जीएमसी में बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंचे थे। बुधवार को 50 साल के गुरदीप सिंह ने खुद को गोली मार ली थी। वह काफी समय से तनाव में थे। मूल रूप से पुंछ हवेली के रहने वाले गुरमीत इस समय बठिंडी में रहते थे। हादसा छन्नी हिम्मत के पुलिस मुख्यालय में हुआ था, जब शाम करीब 4 बजे उनके कमरे से गोली की आवाज साथियों को सुनाई दी थी। फिलहाल मौत का कारण पता लगाने के लिए जांच जारी है। ब्यूरो