{"_id":"65246919b3c32ba749029276","slug":"crime-diary-jammu-news-c-10-jam1008-219697-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महिला नशा तस्कर पर लगा पीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महिला नशा तस्कर पर लगा पीएसए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बाग-ए-बाहु पुलिस ने कुख्यात महिला नशा तस्कर स्वर्णा देवी पर पीएसए लगाया है। वह लंबे समय से नशे के कारोबार में लगी थी। उस पर बाहु और त्रिकुटा नगर थाने में नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जिला प्रशासन से स्वर्णा देवी पर पीएसए लगाने की सिफारिश की थी। मंजूरी मिलते ही कार्रवाई हुई। पुलिस का कहना है कि 20 साल से स्वर्णा देवी कासिम नगर, राजीव नगर, बाग-ए-बाहु, गोरखा नगर आदि में नशा तस्करी कर रही थी। ब्यूरो
अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
जम्मू। शहर की सैनिक कॉलोनी में एक अज्ञात व्यक्ति का नवनिर्मित दुकान के भीतर शव बरामद हुआ। शव को पहचान के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। सोमवार दोपहर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया। ब्यूरो