फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,deadbody recover,jammu news

पटोली से आधा किमी दूर नहर में मिला नगर निगम के लापता कर्मचारी का शव

विज्ञापन
crime,deadbody recover,jammu news
दोमाना। बरनाई के गंगानगर क्षेत्र के लापता युवक का शव बुधवार को पटोली से आधा किलोमीटर दूर रणबीर नहर से मिला। सोमवार देर रात वह घर में बिना बताए स्कूटी पर निकला था। मंगलवार को उसकी स्कूटी (जेके02बीआर 0638) एसडीपीओ दोमाना ऑफिस के पास नहर के किनारे मिली थी। मरने वाला युवक शुभम डोगरा नगर निगम का कर्मचारी (निगरान) था।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्रवाई में देरी पर परिजनों के प्रदर्शन के बाद सिंचाई विभाग ने नहर का पानी बंद किया, जो बुधवार सुबह तक सूखा। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। शव सुबह सवा आठ बजे नहर से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, इसके बाद अंतिम संस्कार किया। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुभम डोगरा परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता भी नगर निगम के ही कर्मचारी हैं। उसकी दो बहनें हैं। एक की शादी हो चुकी है और दूसरी बहन की फरवरी, 2022 में शादी है। एसएचओ दोमाना महेश शर्मा के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed