{"_id":"615235bf8ebc3efd131ae249","slug":"crime-cheking-tererist-jammu-news-jammu-city-news-jmu24457780","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीआरएफ आतंकी के साथियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने खंगाला जम्मू का चप्पा-चप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीआरएफ आतंकी के साथियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने खंगाला जम्मू का चप्पा-चप्पा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। टीआरएफ तंजीम के पकड़े गए आतंकी शेख सुनैन के दो अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए सोमवार को सुरक्षा बलों ने जम्मू शहर का चप्पा-चप्पा खंगाला। पुलिस की क्राइसिस रिस्पांस टीम (सीआरटी) ने शहर के बिक्रम चौक पर विशेष नाका लगाकर यहां से गुजरते हर वाहन की गहनता से तलाशी ली। रविवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन जम्मू के पास आतंकी को पिस्टल के साथ पकड़ा है। इसके साथ दो और आतंकी थे, जिनकी तलाश जारी है। सीआरटी के जवानों ने विशेष तौर पर कश्मीर नंबर के वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। पुलिस ने जम्मू के रेलवे स्टेशन, मलिक मार्केट में भी सोमवार को गहन तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा बठिंडी, चौआदी, गुज्जर नगर, ज्यूल, सैनिक कॉलोनी, छन्नी सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अभियान चलाकर आतंकियों की तलाश की, लेकिन अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। आतंकियों की सूचना के बाद से ही शहर में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लगातार पुलिस जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच कर रही है।
---
सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही
स्कूटी चालक का हुलिया सामने आया
आतंकी ने पूछताछ में पुलिस को कुछ लोकेशन भी बताईं। यहां उसकी मुलाकात दो अन्य हैंडलरों से हुई थी। पुलिस की टीम ने उक्त जगह जाकर क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज ली। इसके अलावा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर की भी सीसीटीवी फुटेज ली है, जिसके जरिए उस स्कूटी चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, जो सुनैन को स्टेशन के बाहर छोड़कर गया था। पुलिस ने उसका हुलिया देख लिया है और अब उसकी तलाश जारी है। साथ ही आतंकी के पास मिले मोबाइल की कॉल डिटेल भी ली जा रही है, क्योंकि आतंकी ने पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से डॉर्कवेब एप से बात की है, इसलिए इसकी बातचीत की जानकारी लेना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
---
बार-बार बयान बदल रहा आतंकी
सुनैन, कश्मीर में भी छापेमारी जारी
पूछताछ में आतंकी शेख सुनैन अपनी कई लोकेशन के बारे बता रहा है। वह बार-बार बयान बदल रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले की जांच एक या दो दिन में एनआईए अपने हाथ में ले लेगी। एनआईए ने भी इस मामले में अपने स्तर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एनआईए और पुलिस की एक टीम कश्मीर के कई जिलों में दबिश देकर छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक आतंकी के साथियों का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
-------
घंटों सामने पड़ी रही संदिग्ध गठड़ी
अफसोस किसी ने शोर नहीं मचाया
- डोगरा चौक के पास पड़ा था संदिग्ध बैग, सूचना के बाद भी देरी से पहुंची पुलिस
जम्मू। शहर पर लगातार आतंकी खतरा मंडरा रहा है। वायुसेना स्टेशन पर हमला हो चुका है। आईईडी और बिस्फोटक के साथ आतंकी पकड़े जा रहे हैं। सुरक्षा को लेकर अलर्ट है, लेकिन शहरवासी इसे लेकर कोई खास गंभीर नहीं। सोमवार को कुछ ऐसा ही वाक्या पेश आया। शहर के अति व्यस्ततम डोगरा चौक के पास एक संदिग्ध हरे रंग की गठड़ी (बैग) सड़क किनारे पड़ी रही। जिस पर हर आते-जाते की नजर पड़ रही थी, लेकिन अफसोस इसे देखकर किसी ने शोर नहीं मचाया। अमर उजाला की टीम ने पास में स्थित पुलिस नाके पर इसकी सूचना दी, जबकि पास में ही खड़े पुलिस के स्पेशल पर्पज व्हीकल में लेटे हुए पुलिसकर्मी को भी सूचित किया। बावजूद इसके गठड़ी तक कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद जब क्षेत्र के डीएसपी को सूचना दी गई तो नबाबाद के एसएचओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस गठड़ी की चेकिंग की। हालांकि इसमें कुछ नहीं निकला, लेकिन हैरानी की बात है कि सामने पड़ी संदिग्ध चीज को देखकर किसी ने शोर तक नहीं मचाया।
----------