{"_id":"66147125a9b488aaa1002644","slug":"crime-case-samba-news-c-289-1-sjam1009-102241-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अवैध खनन में इस्तेमाल दो डंपर समेत छह वाहन पुलिस ने किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अवैध खनन में इस्तेमाल दो डंपर समेत छह वाहन पुलिस ने किए जब्त
विज्ञापन
-थाना सांबा और बाड़ी ब्राह्मणा की पुलिस ने की कार्रवाई, मामले दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला पुलिस लगातार अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब थाना सांबा और बाड़ी ब्राह्मणा के अधिकार क्षेत्र में दो डंपर सहित छह वाहनों को जब्त किया है। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन व खनन के लिए किया जा रहा था।
जिला पुलिस के अनुसार कि थाना प्रभारी सांबा, प्रभारी पुलिस चौकी रख अंब टाली, प्रभारी पुलिस चौकी मानसर और प्रभारी पुलिस चौकी सपवाल के नेतृत्व में पुलिस टीमें अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इस दौरान अवैध खनन के आरोप में दो डंपर नंबर जेके21जी-8300 व जेके21जी-5779 जब्त किए। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया है।
वहीं, थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा के नेतृत्व में पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध खनन व परिवहन के लिए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। उपरोक्त वाहनों को सांबा पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग सांबा को सौंप दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।