Lohia Murder Case: डीजी जेल लोहिया की हत्या से जुड़े रिकॉर्ड क्राइम ब्रांच ने किए जब्त, आरोपी से पूछताछ जारी
डीजीपी जेल रहे हेमंत लोहिया की तीन अक्तूबर को हत्या के 12 घंटे के भीतर दोमाना पुलिस ने आरोपी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद वह रिमांड पर चल रहा है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चीन निर्मित टोके को बरामद कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजी जेल रहे हेमंत लोहिया की हत्या की जांच मिलने के बाद वीरवार को क्राइम ब्रांच की टीम दोमाना थाने धमकी। इस दौरान हत्या से जुड़े सभी रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए। आरोपी जाकिर को भी टीम पूछताछ के लिए साथ ले गई है। ज्ञात हो कि बुधवार को यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था।
साथ ही सिट का गठन किया गया था। इससे पहले एडीजीपी मुकेश सिंह ने भी एसएसपी जम्मू की अगुवाई में सिट का गठन किया था, लेकिन 12 दिन में ही जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने थाने से घटना का पूरा विवरण हासिल किया।
थाने में मौजूद अधिकारियों से घटना तथा उसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी व आरोपी से पूछताछ का विवरण जाना। क्राइम ब्रांच की सिट में सुंधाशु वर्मा के अलावा एक एसएसपी, डीएसपी तथा तीन इंस्पेक्टरों को शामिल किया गया है। टीम को आदेश दिया गया है कि वह इससे जुड़ी प्रगति रिपोर्ट हर रोज क्राइम ब्रांच मुख्यालय को देंगे।
क्राइम ब्रांच के स्पेशल डीजीपी अरुण कुमार चौधरी की तरफ से सिट का गठन किया गया गया है। एसएसपी सुधांशु वर्मा की अगुवाई में बनी सिट में एसएसपी एससीडब्लू स्पेशल ब्रांच श्रीनगर पीरजादा नावेद, डीएसपी एससीडब्लू स्पेशल ब्रांच जम्मू लवकर्ण, इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह रकवाल, इंस्पेक्टर ईओडब्ल्यू स्पेशल ब्रांच जम्मू उरफान वानी, इंस्पेक्टर एससीआरबी जम्मू गुरनाम चौधरी को सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा सीपीओ हरमिंद्र सिंह को भी कानूनी सलाह के लिए रखा गया है। इस आदेश में कहा गया है कि यह टीम पुलिस विभाग के किसी भी विंग के कर्मी को अपने साथ बतौर सदस्य रख सकती है । इसके लिए उन्हें सहमति लेनी होगी।
लोहिया की तीन अक्तूबर को हुई थी हत्या
डीजीपी जेल रहे हेमंत लोहिया की तीन अक्तूबर को हत्या के 12 घंटे के भीतर दोमाना पुलिस ने आरोपी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद वह रिमांड पर चल रहा है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चीन निर्मित टोके को बरामद कर लिया है। लोहिया की हत्या घरेलू नौकर जाकिर ने तेजधार हथियार से कर दी थी। उसके पेट पर भी वार किया था जिससे उसकी अंतड़ियां बाहर आ गई थीं। लोहिया के चेहरे को भी जलाने की कोशिश की गई थी।