{"_id":"5ef2e2348ebc3e42ad368422","slug":"crime-branch-reorganized-in-jammu-and-kashmir-four-new-wings-created","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में क्राइम ब्रांच का पुनर्गठन किया गया, बनाए गए चार नए विंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में क्राइम ब्रांच का पुनर्गठन किया गया, बनाए गए चार नए विंग
Wed, 24 Jun 2020 10:48 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में क्राइम ब्रांच का पुनर्गठन किया गया है। अब इसमें चार विंग होंगे। इसके लिए पूर्ववर्ती एंटी हाइजैकिंग यूनिट से विभिन्न रैंक के 85 लोगों को क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है। गृह विभाग की ओर से इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
चार नए विंग में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), विशेष अपराध शाखा (एससीडब्ल्यू), साइबर क्राइम जांच केंद्र (सीआईसीई) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) होंगे। गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि ईओडब्ल्यू और एससीडब्ल्यू का मुख्यालय जम्मू व श्रीनगर दोनों जगह होगा। सीआईसीई व एएनटीएफ के प्रमुख एसपी स्तर के अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार एसपी, डीएसपी स्तर के एक-एक, इंस्पेक्टर-11, सब इंस्पेक्टर-60, हेड कांस्टेबल-10 व सीनियर ग्रेड कांस्टेबल के दो पद एंटी हाइजैकिंग से स्थानांतरित किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस गजटेड सर्विस के डीएसपी एक्जीक्यूटिव के दस पद भी क्राइम ब्रांच को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन