{"_id":"6352f6f10df09c2f2b376245","slug":"crime-akhnoor-news-jmu27073895","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर रहें सावधान, मिलावटी मिठाई बिगाड़ सकती है स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर रहें सावधान, मिलावटी मिठाई बिगाड़ सकती है स्वास्थ्य
विज्ञापन
अखनूर में मिठाई बनाने के गोदाम में जांच करते अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। त्योहारी सीजन शुरू होने पर सीमावर्ती क्षेत्र के शहर व गांवों में खुलेआम मिलावटी मिठाई बिक रही है। जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मगर प्रशासन इस दिशा में मूकदर्शक बना है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बिक रही मिठाई की जांच की जाए और मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
अखनूर, खौड़, ज्यौड़िया, चौकी चोहरा सहित अन्य क्षेत्रों में दिवाली और धनतेस पर्व सहित अन्य त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है। इसे देखते हुए मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। वह मिलावटी मिठाई बेचने की फिराक में हैं। प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली पर कई जगहों पर धड़ल्ले से मिलावटी मिठाई बन रही है, जिसमें निमभन स्तर का तेल और अन्य पदार्थ का प्रयोग किया जा रहा है। कई दुकानदार मिलावटी मिठाई से डबल मुनाफा कमाने की फिराक मेंहैं। क्षेत्र के कई कस्बों और गांवों के आसपास और दूरदराज क्षेत्र में मिलावटी मिठाइयां सारेआम बन रही हैं। जो दुकानदारों को कम दाम में देते हैं और दुकानदार मोटे मुनाफे के लिए बेचतेे हैं।
स्थानीय निवासी यशपाल ने बताया कि दिवाली सहित अन्य त्यौहारों पर क्षेत्र में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री जोरों पर है। मोहित कुमार ने बताया मिलावटी मिठाई की रोकथाम के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने जांच के लिए कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि मिलावटी मिठाई से लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन
----
मिलावटी मिठाई के खिलाफ शुक्रवार को ही कार्रवाई की गई है। इस दौरान अखनूर सहित अन्य क्षेत्रों में मिठाई के नमूने भरे गए हैं।
-खामिंदर चौधरी, फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर,
------
मिठाई की गुणवत्ता के लिए अलग से फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी देखते हैं, मिठाई की गुणवत्ता सही आकलन वही विभाग देखता है। यह जरूर है कि मिलाटवी मिठाई स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। त्यौहार के दिनों में इसके सेवन से बचना चाहिए।
-मोहम्मद सलीम खान, बीएमओ
-------
अखनूर। फूड सेफ्टी विभाग के डिप्टी कमिश्नर मदनलाल मंगोत्रा की अगुवाई में वीरवार की रात कस्बे के सुंगल मोड़ में मध्य प्रदेश से आए हलवाई के मिठाई बनाने वाले गोदाम पर छापा मारा गया। इस दौरान साफ सफाई सहित अन्य कोताही बरतने पर टीम ने लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही मौके से तीन पदार्थों के नमूने भरे गए। इस दौरान तेल और अन्य पदार्थों की गुणवत्ता सही नहीं पाने पर उन्हें नष्ट कर दिया गया। टीम की दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। डिप्टी कमिश्नर मदन लाल मंगोत्रा ने बताया कि हलवाई के गोदाम में मिठाई बनाने के लिए गुणवत्ता सही नहीं होने पर लाइसेंस निलंबित किया गया है। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर देवदत्त, फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर खामिंदर चौघरी सहित अन्य मौजूद थे।