{"_id":"5fe7a2c48ebc3ecd67522e6e","slug":"crime-action-by-police-jammu-city-news-jmu22559516","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामलों में शामिल शातिरों का डाटाबेस तैयार कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मामलों में शामिल शातिरों का डाटाबेस तैयार कर रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। चोरी के मामलों में शामिल शातिरों का डाटाबेस पुलिस विभाग तैयार करने में जुट गया है। इससे चोरी की वारदातें सुलझाने में मदद मिलेगी। हालांकि पहले भी एक दर्जन से ज्यादा चोरी के मामले पुलिस डाटाबेस के माध्यम से हल कर चुकी है।
अब प्रदेश भर में चोरी के मामलों में संलिप्त रहे चोरों की पूरी जानकारी पुलिस के पास रहेगी। इनमें अंतरराज्यीय चोर भी शामिल होंगे। कुछ मामलों में पाया गया है कि कुछ चोर अलग-अलग जगहों में जाकर कई चोरियां कर चुके हैं। हालांकि कुछ पुलिस ने दबोचे हैं, जो बार-बार चोरी को अंजाम दे रहे हैं। अभी तक पुलिस छानबीन में सामने आया है कि ज्यादातर चोरियों में कुछ शातिरों का ही हाथ होता है। इस कारण अब पुलिस विभाग ने तमाम थाना प्रभारियों को डाटा तैयार करने को कहा है। रिकॉर्ड में पुलिस चोर के संबंध में पूरी जानकारी रिकॉर्ड में रखेगी। इसमें पहले कहां चोरी की, तार कहां-कहां जुड़े हैं, चोरी का तरीका क्या है, कहां रह रहे हैं, संपर्क में कौन-कौन हैं आदि जानकारियां शामिल होंगी।
कोट
चोरों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसमें पूरी जानकारी रहेगी कि चोर ने पहले कहां चोरी की है। चोरी मामले न सुलझने की सूरत में डाटाबेस की सहायता से शातिरों तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
-श्रीधर पाटिल, एसएसपी, जम्मू