फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cricket tournament

Jammu News: दोमाना क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में वरुण बने मैन ऑफ द मैच

Tue, 20 Jun 2023 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 20 Jun 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
cricket tournament
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। पहला दोमाना क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का आयोजन घरोटा क्रिकेट ग्राउंड में किया गया। जिसमें आसपास के क्षेत्र से कुल 16 टीमों ने भाग लिया। पहला मैच जम्मू इंटरप्राइस और फ्रेंड्स क्रिकेट टीम अखनूर के बीच खेला गया। फ्रेंड्स क्रिकेट टीम अखनूर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

जम्मू इंटरप्राइस ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। वहीं, फ्रेंड्स क्रिकेट टीम अखनूर ने दूसरी पारी में 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 147 रन बनाए। 4 विकेट से मैच जीता। वरुण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह टूर्नामेंट जम्मू इंटरप्राइस की तरफ से करवाया गया। इस मौके पर एसएचओ घरोटा जोगिंद्र सिंह चिब और एसएचओ दोमाना कुनाल सिंह जमवाल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने मैन ऑफ द मैच रहे वरुण को इनाम वितरित किया। जोगिंद्र ने युवाओं को खेलों को अपने दैनिक जीवन का नियमित हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कुनाल ने कहा कि खेल हमें नेतृत्व, टीम भावना आदि सहित कई गुण सीखते हैं। उन्होंने दिनेश सलथिया, विजय सलाथिया, संजय चिब, लॉवली चिब को इस तरह के खेल को आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों का युवाओं के सामाजिक और मानसिक विकास पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है और खेलों में नेतृत्व के गुण पैदा होते हैं। उन्होंने युवाओं से एक अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए नशे से दूर रहने और खेलों में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article